Skip to main content

शासकीय एकीकृत हाईस्कूल सादलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह के साथ साथ वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

 शासकीय एकीकृत हाईस्कूल सादलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह के साथ साथ वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।        

सादलपुर, चहोत्तरवे गणतंत्र दिवस के अवसर पर एकीकृत शा हाई स्कूल में गाजे-बाजे आतिशबाजी के साथ प्रभात फेरी निकाली गई ग्राम पंचायत में सरपंच महोदया श्रीमती धनकुंवर अजय डांगी एवं उपसरपंच श्रीमती माया लाखनसिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया विद्यालय में प्राचार्य श्रीमती अनिता चिचोंलीकर ने ध्वजारोहण किया ।

 समारोह के मुख्य अतिथि सरपंच एवं उपसरपंच तथा पेंशनर एसोसिएशन म प्र के सचिव रामभरोसे वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण किया अध्यक्षता प्राचार्य श्रीमती अनिता चिचोंलीकर ने की। संस्था के छात्र छात्राओं ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर समां बांधा  एवम् चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की। बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिको की गरिमा मय उपस्थिति रही। संचालन शिक्षिका श्रीमती प्रीति निकम द्वारा एवम् आभार श्री महेंद्र अवस्थी द्वारा किया गया।

प्रतिवर्ष अनुसार वार्षिक उत्सव समारोह सरपंच श्रीमती धनकुंवर अजय डांगी उपसरपंच श्रीमती माया लाखनसिंह चौहान एवं डॉ रामनारायण वर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं प्राचार्य श्रीमती अनिता चिचोंलीकर की अध्यक्षता में दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती पूजा के साथ प्रारंभ हुआ। नन्हे नन्हे बालक बालिकाओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। 

संस्था में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कारों का वितरण समारोह पूर्वक किया गया इस अवसर पर नगर के पत्रकार बंधुओ का सम्मान प्राचार्य द्वारा किया गया। मुख्य अतिथियों के साथ ही विशेष अतिथि गण रामभरोसे वर्मा, लोकेन्द्रसिंह चौहान, संस्था के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामस्वरूप वर्मा,अजय डांगी, लाखनसिंह चौहान,अविनाश वर्मा एस आर एफ के एरिया मेनेजर, तथा मोहनलाल यादव ने होनहार खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया।एस आर एफ कम्पनी ने हाईस्कूल सादलपुर के साथ  नगर की पांचों आंगनवाड़ियों को गोद लिया है। विद्यालय का कायाकल्प कर दिया है।वर्मा ने विद्यालय में वर्ष भर होने वाली गतिविधियों में प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ को साधुवाद ज्ञापित किया। श्री अविनाश वर्मा ने विद्यालय को कई सौगातें कम्पनी की ओर से देने की घोषणा करते हुए अच्छे परीक्षा परिणाम का आह्वान किया।यादव ने पढाई में जुटने ओर अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने का कहा । 

अपने अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य श्रीमती अनिता चिचोंलीकर ने वर्ष भर की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए नगर के नागरिकों के शाला के प्रति समर्पण भाव की प्रशंसा कर कृतज्ञता व्यक्त की। बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की गरिमा मय उपस्थिति रही।संचालन सुनील परमार ने किया। आभार महेंद्र अवस्थी ने माना।

👉 हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️
👉 खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा


Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...