Skip to main content

सुपर ओवर में दतोदा ए ने मालवा कप पर कब्जा किया।

 सुपर ओवर में दतोदा ए ने मालवा कप पर कब्जा किया। 

क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र की दिग्ठान इकाई के तत्वावधान में मालवा कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन संजय कुशवाह,निलेश कुशवाह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया जिसमें मालवा क्षेत्र की ग्रुप ए एवं ग्रुप बी में कुल बारह टीमों ने भागीदारी करते हुए टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता को सफल बनाया।दो रविवार को मैच खेले गये गत रविवार को श्याम परिवार दतोदा ने फाइनल में प्रवेश किया था।

इस रविवार को ग्रुप बी में सेमीफाइनल मुकाबले में दतोदा जिला इन्दौर की ए टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। दोनो टीमों में फायनल मुकाबला उस समय रोमांचक स्थिति में पहुंच गया जब श्याम परिवार के बल्लेबाज नटराज वर्मा ने आखरी बाल पर छक्का जड़कर मैच को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया।सुपर ओवर में दतोदा ए ने विजय श्री हांसिल करते हुए मालवा कप पर कब्जा किया उप विजेता का पुरस्कार श्याम परिवार दतोदा ने हांसिल किया। 

पुरस्कार वितरण समारोह दिग्ठान की सरपंच महोदया श्रीमती शांता बाई डाबर की अध्यक्षता में, एवं शंकरलाल लाइनमैन उपाध्यक्ष सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र, रामभरोसे वर्मा महामंत्री सा वि समिति एवं निलेश कुशवाह जनपद सदस्य के मुख्य आतिथ्य में किया जाकर दतोदा ए के कप्तान आकाश रणावदिया को विजेता दल के साथ मालवा कप एवं आठ हजार आठ सौ अठ्ठासी, तथा उपविजेता के कप के साथ चार हजार चार सौ चुम्मालिस नकद राशि आयोजक संजय कुशवाह सहित अतिथियों के कर कमलों से भेट कर सम्मानित किया गया।मेन आॅफ सिरीज़ पर श्याम परिवार के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ि आशु को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर रामभरोसे वर्मा ने समाज के खिलाड़ियों का आह्वान किया गया हमें हार कर निराश नहीं होना चाहिए बल्कि उस हार को जीत मे बदलने के लिए अभ्यास करना चाहिए।हिलमिल कर खेल भावना से खेलना चाहिए। एम्पायर के निर्णय का सम्मान करना चाहिए। निर्णायक की भूमिका संतोष कुशवाह,सूरज कुशवाह, विवेक वर्मा,रवि कुशवाह ,तरूण बड़गूजर,गोरीशंकर ओसारी सचिव ग्रामपंचायत दिग्ठान, कैलाश सर ने निभाई। यशराज, राजदीप,सतीश कोटवाल शुभम,लखन, आलोक, रोहित,विजय एवं समाज के गणमान्य नागरिकों का भरपूर सहयोग रहा। आभार राजेश कुशवाह मेरेज गार्डन के प्रोपराइटर ने माना।

👉हर खबर पर नजर
                   खोजी नजर ✍️
खोजी नजर न्यूज़ के लिए - प्रदान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा


Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा के समिप ग्राम लीलेडीपुरा मैं बनाए जा रहे स्लॉटर हाउस (बुचडखाना) को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल में भारी आक्रोश दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

 बेटमा के समिप ग्राम लीलेडीपुरा मैं बनाए जा रहे स्लॉटर हाउस (बुचडखाना) को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल में भारी आक्रोश दी उग्र आंदोलन की चेतावनी --- अत्यंत गंभीर चेतावनी तहसील देपालपुर, जिला इंदौर तहसील देपालपुर के अन्तर्गत ग्राम लीलेडीपुरा में प्रस्तावित नया बुचरखाना (वधशाला) सम्पूर्ण हिंदू समाज की धार्मिक आस्था, परंपराओं, और संस्कृति का खुला अपमान है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, और हिंदू समाज इस कृत्य की कट्टर निंदा करता है और इस चेतावनी के माध्यम से साफ़ शब्दों में ऐलान करता है: > यदि ग्राम लीलेडीपुरा में इस बुचरखाने का निर्माण  तुरन्त बंद नहीं किया गया, तो हम तहसील और जिला स्तर पर उग्र, अडिग और निर्णायक जनांदोलन छेड़ेंगे। यह आंदोलन तीव्र, व्यापक और रुकने वाला नहीं होगा — यह धर्म, आस्था और अस्तित्व की लड़ाई है। हम स्पष्ट रूप से कहते हैं — या तो यह वधशाला रुकेगी, या फिर प्रशासन का चैन। इस संघर्ष के सभी परिणामों की पूरी जिम्मेदारी होगी: बुचरखाने के स्वामी की, निर्माण में सहयोग देने वालों की, और प्रशासन की निष्क्रियता की। बजरंग दल और हिंदू समाज किसी भी क़ीमत पर इस अपवित...