Skip to main content

स्काय हाइट्स एकेडमी बेटमा के छात्र-छात्राओं ने 10वीं और 12वी बोर्ड परीक्षा के परिणामों में अपना परचम फहराया।


बेटमा, स्काय हाइट्स एकेडमी बेटमा के छात्र-छात्राओं ने 10वीं और 12वी बोर्ड परीक्षा के परिणामों में अपना परचम फहराया। 

12वीं में विद्यालय के एक छात्र ने 90 प्रतिशत, 9 छात्रों ने 80-90, 10 छात्रों ने 70-80, और 22 छात्रों ने 60-70 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय के हेड बॉय (कॉमर्स संकाय) शुभम पालीवाल ने सर्वाधिक अंक (90.2℅) प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। पीसीबी ग्रुप से सुमित साहू 88.4℅, प्रसन्न कुशवाहा 82℅, रिद्धिमा आर्य 80.4 ℅, पीसीएम से दिव्यांशु मेनारिया 87.6℅, कॉमर्स संकाय से दिव्यांशी वाघ 87.8℅, तनिष्का सोमानी 84℅, शुभम मंडलोई 83.4℅ , प्रियांशी जोशी ने 82.2 ℅ अंक प्राप्त किये। पीसीएम ग्रुप के दिव्यांशु मेनारिया ने I.P. विषय में 100/100 अंक प्राप्त किये। 10वीं में वंशिका सिंह ने सर्वाधिक 94℅, स्पर्श साहू 93.4℅, पार्थ शर्मा 93.4%, कृष्णा सिंह ने 92.4% अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। 10वीं में कुल 58 छात्रों में से 35 ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। विद्यालय के डायरेक्टर गिरधर शारदा ने छात्रों को इस उपलब्धि के लिए बहुत बहुत बधाई दी। विद्यालय की अध्यक्षा सुनीता शारदा ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं। प्राचार्या माधवी वर्मा ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️

👉 खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक- रणजीत मंडलोई बेटमा ✍️

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा के समिप ग्राम लीलेडीपुरा मैं बनाए जा रहे स्लॉटर हाउस (बुचडखाना) को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल में भारी आक्रोश दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

 बेटमा के समिप ग्राम लीलेडीपुरा मैं बनाए जा रहे स्लॉटर हाउस (बुचडखाना) को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल में भारी आक्रोश दी उग्र आंदोलन की चेतावनी --- अत्यंत गंभीर चेतावनी तहसील देपालपुर, जिला इंदौर तहसील देपालपुर के अन्तर्गत ग्राम लीलेडीपुरा में प्रस्तावित नया बुचरखाना (वधशाला) सम्पूर्ण हिंदू समाज की धार्मिक आस्था, परंपराओं, और संस्कृति का खुला अपमान है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, और हिंदू समाज इस कृत्य की कट्टर निंदा करता है और इस चेतावनी के माध्यम से साफ़ शब्दों में ऐलान करता है: > यदि ग्राम लीलेडीपुरा में इस बुचरखाने का निर्माण  तुरन्त बंद नहीं किया गया, तो हम तहसील और जिला स्तर पर उग्र, अडिग और निर्णायक जनांदोलन छेड़ेंगे। यह आंदोलन तीव्र, व्यापक और रुकने वाला नहीं होगा — यह धर्म, आस्था और अस्तित्व की लड़ाई है। हम स्पष्ट रूप से कहते हैं — या तो यह वधशाला रुकेगी, या फिर प्रशासन का चैन। इस संघर्ष के सभी परिणामों की पूरी जिम्मेदारी होगी: बुचरखाने के स्वामी की, निर्माण में सहयोग देने वालों की, और प्रशासन की निष्क्रियता की। बजरंग दल और हिंदू समाज किसी भी क़ीमत पर इस अपवित...