Skip to main content

ग्राम बनेड़िया में डिजिटल लेनदेन एवं वित्तीय साक्षरता शिविर का योजन किया गया

 ग्राम बनेड़िया में डिजिटल लेनदेन एवं वित्तीय साक्षरता शिविर का योजन किया गया ।

भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन के आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से  कलेक्टर महोदय एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जिले के चयनित 25 ग्रामों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत बनेडिया विकासखंड देपालपुर अंतर्गत एक शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का शुभारंभ ग्राम की प्रथम महिला सरपंच श्रीमती ललिता बाबूलाल द्वारा अहिल्या माता एवम सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया । शिविर के प्रारंभ में आजीविका मिशन देपालपुर के मनोज धीमान, सहायक वि.ख.प्रबंधक  ने मिशन के बारे में विस्तार से बताते हुए शिविर  की महत्ता से ग्रामीण समूह की महिलाओ को अवगत कराया । शिविर में ट्रेनर  श्रीमती उषा नरवरिया एवं बबीता परमार द्वारा डिजिटल लेनदेन एवं वित्तीय साक्षरता विषय पर विस्तार से ग्रामीण समूह की महिलाओं से चर्चा की गई वह उन्हें डिजिटल लेनदेन के बारे में समझाया गया साथ ही लेनदेन भी किया गया ।ग्रामीण महिलाएं वित्तीय लेनदेन  करने में अक्सर हिचकती हैं ।हर लेनदेन के लिए उन्हे शहर या बडी जगह जाना पडता है ,इस शिविर के माध्यम से उन्हे गांव मे ही बैंक सखी के सहयोग यह वित्तीय लेन देन आसानी से कैसे किया जा सकता है ,समझाया गया ।

इसके माध्यम से  बिजली बिल भरना,मोबाइल रिचार्ज करना,खाते से राशि निकालना ,बीमा करना,अटल पेंशन का कार्य आदि क ई कार्य करना बताया गया .। वित्तीय साक्षरता के बारे मे सुश्री बबीता परमार ने बताया कि ...हम कैसे पैसे का व्यवस्थापन करें कि जिससे कर्ज ना लेना पडे ।कमाई का आधार ख़र्च एवं आधा बचत करना चाहिए। 

कार्यक्रम के दौरान एक रैली के माध्यम से ग्राम मे डिजिटल ट्रांजेक्शन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया ।शिविर मे समूह की 70 से अधिक महिलाओ ने लाभ लिया । सहयोग ग्राम की भूरी राजेंद्र का रहा । संचालन मनोज धीमान आजीविका मिशन  देपालपुर द्वारा किया गया ।

अंत मे सार्थक आजीविका ग्राम संगठन की अध्यक्ष प्रेम बाई द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

👉हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️

👉 खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा ✍️

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...