Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2023

बेटमा नगर परिषद ने शेर सिंह बघेल को दी विदाई

 बेटमा नगर परिषद ने शेर सिंह बघेल को दी विदाई बेटमा- मध्य प्रदेश शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल  द्वारा  श्री शेर सिंह बघेल सहायक वर्ग 03 नगर परिषद बेटमा का स्थानांतरण नगर पालिका परिषद भिंड जिला भिंड होने से विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गई ।  श्री बघेल 11 मार्च 2019 से  26 सितंबर 2023 तक नगर परिषद बेटमा में पदस्थ रहे। श्री बघेल ने अपने कार्यकाल में  बेटमा नगर की आम जनता  को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाया ।   वित्तीय वर्ष 2021-22 में  दीनदयाल राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के विभिन्न घटकों एवं प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना अंतर्गत शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य को 100 प्रतिशत प्राप्त करके मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।  मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत विशेष कार्य के श्रीमान कलेक्टर महोदय जिला इंदौर द्वारा सेवा सम्मान पत्र दिया गया। विदाई समारोह के कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री शशि जायसवाल, पार्षद प्रतिनिधि श्री समंदर सिंह चौहान,  मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री शुभम मकवाना , श्री हरिनारायण जोशी, श्री केसर सिंह पंवार, श्री लक्ष्मीनारायण प

सादलपुर में चार दिवसीय सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज मेला उत्सव प्रारंभ।

 सादलपुर में चार दिवसीय सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज मेला उत्सव प्रारंभ।           प्रतिवर्षानुसार सादलपुर में वीर तेजाजी महाराज मेला उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। गत रात्रि में माता चौक पर सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन लोक शैली में आदर्श रामायण एवं सांस्कृतिक मण्डल सादलपुर के लोककलाकार रामभरोसे वर्मा, सुभाष जाट, हरिओम व्यास,परसराम चौहान, भगवान सिंह सोलंकी, रामकिशन चौधरी, संदीप चौहान, कैलाश झाड़की,शोभभाराम जाट, सुरेश कुशवाह,दिनेश चांदेर, ने विभिन्न भूमिका निभाई। बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं एवं मातृ शक्ति की गरिमा मय उपस्थिति रही।  नाटक की प्रस्तुति तीन दिन की जावेगी। तेजा दशमी को विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें आस पास के हजारों यात्रियों की उपस्थिति में थानक पर निशान चढ़ायें जावेंगे तथा तांती तोड़ी जावेगी। जुहावदा बजरंग दल अखाड़े के कलाकारों द्वारा हेरत अंगेज कारनामे दिखाए जावेगे।  सुरसुरा राजस्थान से ज्योत लाई जाकर स्थापित की गई। थानक के मुख्य पुजारी ऊंकारलाल जाट, राजेन्द्र जाट,शुभम कुश मेंवाह, बाबूलाल चौधरी,गुलाब कुशवाह, सहित ग्राम के सेवाधारियों क

श्रीमती बाल किशोरी जामोद को नेशन बिल्डर अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया।

 श्रीमती बाल किशोरी जामोद को नेशन बिल्डर अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया।  बेटमा- विश्व साक्षरता दिवस पर नेशन बिल्डर अवार्ड- 2023   इंदौर जिले के 63 शासकीय शिक्षकों का सम्मान रोटरी क्लब आफ प्रोफेशनल द्वारा किया गया ।      हर वर्ष शासकीय स्कूलो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षको का सम्मान करते है इस वर्ष शासकीय प्राथमिक विद्यालय खतेड़िया सारंग में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु श्रीमती बालकिशोरी जामोद का सम्मान रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल द्वारा नेशन बिल्डर अवार्ड 2023 देकर सम्मानित किया गया।       इस अवसर पर मुख्य अतिथि इंदौर निगमायुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह, विशेष अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास, शिक्षाविद डॉक्टर जयंतीलाल भंडारी क्लब के अध्यक्ष विवेक तांतेड, सचिन हरप्रीत सिंह ओबेरॉय,असिस्टेंट गवर्नर वीरेंद्र व्यास ,कार्यक्रम के समन्वयक भगवती प्रसाद पंडित आदि की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ । 👉 हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️                    👉 खोजी नजर न्यूज़ के लिए - प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा ✍️