Skip to main content

विकसित भारत संकल्प यात्रा का सादलपुर में हुआ स्वागत

 विकसित भारत संकल्प यात्रा का सादलपुर में हुआ स्वागत

भारत का नागरिक होने के नाते हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करना होगा - सांसद छतरसिंह दरबार

सादलपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को ग्राम  पंचायत सादलपुर द्वारा नगर स्थित माताजी चौक  पर शिविर का आयोजन कर आमजन को केन्द्र सरकार की योजनाओं से अवगत करा कर पात्र हितग्राहियों से आवेदन लिए गए । विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ का ग्रामीणों ने बड़े गर्मजोशी के साथ पुष्प वर्षा कर फूल मालाओं से स्वागत किया। शिविर में ग्रामीणों ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी लेकर इनका लाभ उठाया।

 शिविर का शुभारंभ सांसद छतरसिंह दरबार व पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, राज्यमंत्री राजेश अग्रवाल,महेंद्रसिंह शक्तावत,सरपंच धनकुंवरबाई ने सरस्वती पूजन व कन्या पूजन कर किया। भाजपा मीडिया प्रभारी लोकेंद्रसिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया की इस दौरान सांसद छतरसिंह दरबार ने उपस्थित जनसमुदाय को शपथ दिलाते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि भारत का नागरिक होने के नाते हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करना होगा तभी जाकर एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हो सकेगा। उन्होंने कहा कि आज दुनिया की नजर में भारत को जो सम्मान मिल रहा है वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास तथा सबका प्रयास के समतावादी दृष्टिकोण से संभव हो सका है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेद भाव के हर वर्ग के लोगों को प्राप्त हो रहा है।

 भाजपा की सरकार ने जो वादे किए थे उन्हे पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा के चुनाव में एक बार फिर प्रचंड बहुमत से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। सांसद ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। संचालन भाजपा मीडिया प्रभारी लोकेंद्र सिंह चौहान ने किया इस दौरान मंडल अध्यक्ष मुन्नालाल पटेल,जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्रसिंह,जनपद सदस्य सुरेंद्र जाट,सरपंच धनकुवरबाई,उपसरपंच  चौहान,राजेश वर्मा कृष्णकांत पटेल,अजय डांगी,लाखन सिंह चौहान,नरवरसिंह,जसवंतसिंह नवासा,रमेश कामदार,आशीष जैन,राजेंद्र छटिया,मोहन जुगाडआदि मंचासिन थे। अतिथियों का स्वागत अजय डांगी व लाखनसिंह चौहान शिवनारायण जाट , भोमसिंह पटवारी ने किया। आभार रामभरोसे वर्मा ने माना।

👉 हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️

👉 खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा ✍️


शासन द्वारा लगाए गए स्टाल

इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी के लिए स्टाल लगाए गए थे जिस पर ग्रामीणों से योजनाओं से संबंधित आवेदन भी लिए गए। जनपद सीईओ मरीशा शिंदे, हाईस्कूल प्राचार्य अनिता चिंचोलिकर,विकासखंड शिक्षा अधिकारी वीके गुप्ता, महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी पीके सितोले,निर्दोष इफक्का,सचिव तरुण जाट,राधेश्याम चौहान सहित समस्त शासकीय विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...