Skip to main content

वीरान गांव को बोधवाड़ा धाम बनाने वाले संत श्री बालकानंद ब्रह्मचारी का निधन

 वीरान गांव को बोधवाड़ा धाम बनाने वाले संत श्री बालकानंद ब्रह्मचारी का निधन

नगर में निकली पालकी यात्रा जगह जगह ग्रामीणों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

24 वर्षो से बोधवाड़ा धाम में निवासरत थे वही दी समाधि 

सादलपुर। नगर स्थित श्री बोधवाड़ा धाम के महंत श्री बालकानंद ब्रह्मचारी का बुधवार को निधन हो गया वे लंबे समय से अस्वस्थ्य थे निधन का समाचार मिलते ही समूचे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई गुरुवार को नगर में संत श्री के अंतिम दर्शन के लिए पालकी यात्रा निकाली गई। जिसमे नगर सहित कई जगहों से संत श्री के भक्त व मातृशक्ति सम्मलित हुई। ग्रामीणों द्वारा जगह जगह श्रद्धा सुमन अर्पित कर नम आँखों से श्रधांजलि दी।

विरान गाँवो को बोधवाड़ा धाम बनाया 

श्री बालकानंद ब्रह्मचारी श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के संत थे। वे सन 2000 में सादलपुर आये थे तब उन्होंने नगर में विशाल शतचंडी यज्ञ का ऐतिहासिक आयोजन करवाया जिसके बाद वे यही के होकर रह गए। सादलपुर के वीरान गांव बोधवाड़ा खुर्द को उन्होंने अपनी कर्म स्थली के रूप में चुना जहाँ श्री हनुमान जी का वीरान मंदिर था और यही एक छोटीसी कुटिया बना कर रहने लगे। कटीली झाड़ियों व सुनसान जंगल के इस स्थान को उन्होंने अपने परिश्रम व श्रद्धालुओं के सहयोग से विकसित करते हुए बोधवाड़ा धाम के रूप में विसकित करने में कोई कसर नही छोड़ी। कभी जहाँ लोग जाने में डरते थे वह स्थान अब बोधवाड़ा धाम के रूप में पहचान जाता है। जहाँ से धर्म कार्य को लेकर कई प्रकल्प चलाए जाते है। जिसमें यहाँ गौशाला का संचालन,प्रतिवर्ष श्री राम मारुति यज्ञ का आयोजन,श्री बलखण्डी महादेव कावड़ यात्रा,गुरुपूर्णिमा पर प्रतिवर्ष भण्डारा,अखण्ड रामायण पाठ सहित पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष कार्य करवाए।

संत परम्परा के अनुसार दी समाधि

श्री बालकानंद ब्रह्मचारी जी को संत परम्परा के अनुसार बोधवाड़ा धाम में ही समाधि दी गई।इस दौरान पंच दशनाम जूना अखाड़ा के संत श्री मुनिश्वरानंद महाराज,नर्मदागिरी,उमेशगिरी जी नागा, ,अंबिकापूरी,ज्ञानपुरी,गोपालपुरी,गुरुपुरी महाराज के सानिध्य में समाधि लगवाई गई।श्रृद्धालुओं ने अंतिम यात्रा हेतु पालकी सजाकर रथ में विजमान किया ,पूरे क्षेत्र से सैकड़ों भक्तों एवं मातृ शक्ति ने उपस्थित रहते हुए गाजे-बाजे से बागेड़ी नदी की नवीन पुलिया से सादलपुर की प्रमुख गलियों में विशाल अंतिम यात्रा निकाली गई । जगह-जगह पूष्प वर्षा एवं माल्यार्पण किया गया। आतिशबाजी की गई। श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें पं कपिल शर्मा केसुर, मालवा प्रांत गोसेवा प्रमुख डॉ.रामगोपाल वर्मा, पं हरिओम व्यास,पं कमल पंचोली, लोकेन्द्रसिंह चौहान, ने शब्दों के माध्यम से गुरू देव के आचार विचार सद्कर्म पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सम्पूर्ण क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। संचालन करते हुए पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा ने कहा कि ब्रह्मचारी जी ने योग एवं गिलोय के बल बूते पर टीबी जैसी महामारी पर विजय प्राप्त करने में सफलता हासिल की थी। बोधवाड़ा धाम गौशाला के अध्यक्ष घनश्याम चौहान, अर्जुन दरबार, हिंन्दु उत्सव समिति के ग्राम प्रभारी संजय सोलंकी सहित भक्त गणों ने समस्त जनता जनार्दन के प्रति आभार व्यक्त किया।

 संत श्री ब्रह्मचारी जी के अंतिम दर्शन व गुरुपूजन करते संत मंडली व श्रद्धालु।

संत परम्परा अनुसार समाधि लगाकर संत श्री को अंतिम विदाई देते ग्रामीण व संत समाज।

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...