Skip to main content

बेटमा पुलिस ने 171 पेटी अवैध शराब सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार ।

 बेटमा पुलिस ने 171 पेटी अवैध शराब सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार ।

 बेटमा :- आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है आचार संहिता का शक्ति से पालन करने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है वही चेकिंग के दौरान बेटमा पुलिस द्वारा महिंद्रा पिकअप गाड़ी में 171 पेटी बियर कैन जिसकी लगभग 6 लाख रुपए कीमत की अवेध शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा है ।

 पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर इंदौर तरफ से बेटमा फोरलेन की ओर लोडिंग पिकप वाहन में पीछे हरि नेट लगा कर प्लास्टीक की केस्ट से छुपाकर अवैध शराब लेकर आने वाली है सूचना पर पुलिस द्वारा इंदौर तरफ से आने जाने वाले वाहनो को स्टापर लगा कर चेकिंग किया । 

कुछ समय बाद इंदौर तरफ से एक बोलेरो पिकप वाहन आती दिखी जो पुलिस को देख कर रोड पर कुछ दुरी पर रूक गई पुलिस ने वाहन को देखा तो पीछे हरी नेट लगी थी जिसको रोकने की कोशिश किया जो अपना वाहन छोङ कर चालक व उसका साथी भागे जो फोरलेने के पास जंगल तरफ भागे पुलिस फोर्स ने एक व्यक्ति को पकडा तथा एक व्यक्ति जंगल तरफ भाग गया 

 जिसकी तलास आस पास कि परन्तु नही मिला पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछते उसने अपना नाम श्रीराम पिता कालु सिंह मेडा जाति भील उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम कामलिया फलिया ग्राम बलेडी थाना अमझेरा जिला धार का रहने वाला बताया जिसको पुलिस अभिरक्षा लिया जिससे पूछताछ करते उसके व्दारा बताया कि जो व्यक्ति भागा था वह चालक था जिसका नाम महेश उर्फ मडिया पिता सेकु परमार जाति भील निवासी धामाखेडी थाना अमझेरा का रहने वाला बताया बाद फोरलेन रोङ पर पिकप वाहन को देखते जिसके आगे पीछे रजिस्ट्रेशन नंबर MP11ZD6277 लिखा था तथा पीछे हरि नेट दोनो तरफ लगी होकर प्लास्टीक की खाली केरेज जमी हुई थी उक्त पिकप वाहन की कीमत दस लाख की होना बताया गया। कुल 16 लाख रुपए का मश्रुका जप्त किया है ।

 पिकअप वाहन को पंचानो के समक्ष पीछे की रस्सी खोल कर प्लास्टीक की केरेट को उतारा गया जिसके पीछे छिपाकर रखी वोल्ट कंपनी की बियर केन की पेटियां थी चालक व गिरप्तारी आरोपी के विरूध्द अपराध क्रमांक 247/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबंध किया गया। उक्त कार्य में सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी निरीक्षक संजयसिंह, उनि भरतलाल यादव, सउनि कमलेन्द्र कुमार दीक्षीत, आर. शुभम एवं आर. उमेश परमार की रही।

हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️

खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा ✍️

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...