Skip to main content

सादलपुर में धूम धाम से मनाया श्री राम जन्मोत्सव, शोभायात्रा निकाली।

 सादलपुर में धूम धाम से मनाया श्री राम जन्मोत्सव, शोभायात्रा निकाली।         

        


 

सादलपुर, नगर में श्री रामनवमी उत्सव उत्साह पूर्वक धूम धाम से मनाया गया ।सभी मंदिरों में साज सज्जा लाइटिंग की गई। मुख्य आयोजन श्री राम मंदिर पर दोपहर बारह बजे श्री राम जी के प्राकट्य समय पर महा आरती की गई बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं एवं मातृ शक्ति की गरिमा मय उपस्थिति रही फलों के साथ पारंपरिक धनिये की पंजोरी का प्रसाद वितरित किया गया पंडित हेमन्त चतुर्वेदी ने आरती उतारी। भक्तों ने स्तुति प्रस्तुत कर सियाराम मय वातावरण बना दिया।इसी प्रकार लक्ष्मी नारायण मंदिर आनन्द नगर में कालू दास वैष्णव बैरागी ने,चमन चौराहे श्री राम मंदिर पर पं कमल पंचोली,ने एवं संकटमोचन हनुमान मंदिर पर सुभाष जाट ने, अम्बे माता मंदिर हीरानगर पर दिलीप मिश्रा ने महाआरती उतारी।शाम को केसरी मित्र मण्डल सादलपुर के तत्वावधान में गाजे-बाजे ढोल ढमांको आतिशबाजी व अखाड़े के साथ श्री राम जी की झांकी अम्बे माता मंदिर हीरानगर से प्रमुख मार्गों से निकाली गई।केसरी नन्दन अखाड़ा लुहारी बुजुर्ग के खिलाड़ियों ने हेरत अंगेज कारनामों से सबका दिल जीत लिया। 

हीरानगर से आनंद नगर होते हुए जब शोभायात्रा नगर के मध्य माता चौक पर पहुची हिन्दू उत्सव समिति के सदस्यों ने ने पूष्प वर्षा कर अभिवादन किया। यात्रा में सभी वर्ग के लोगों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई।केसूर रोड़ से होते हुए संकटमोचन हनुमान मंदिर पर शोभा यात्रा पहुंची यहां पर समापन समारोह पूर्वक किया गया। अखाड़े के खलीफा बलराम सिंह एवं खिलाड़ियों का स्वागत किया गया पारितोषिक भेंट किया गया। यात्रा में विराट स्वरूप में हनुमान जी अर्जुन पंडित कोटभिडोता द्वारा सजया गया था जो आकर्षण का केन्द्र रहा।इस अवसर पर संचालन करते हुए पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी एवं हिन्दू उत्सव समिति सादलपुर मण्डल प्रभारी रामभरोसे वर्मा ने अखाड़े के नौजवानों को बताया कि हमें कठिन योगासनों का अभ्यास करना चाहिए तथा योगासन प्रतियोगिताओं में भागीदारी करना चाहिए। साथ ही हिन्दू उत्सव समिति सादलपुर मण्डल की ओर से केसरी मित्र मण्डल सादलपुर के सभी पुरूषार्थी बन्धुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद ज्ञापित किया ।

हर खबर पर नजर, खोजी नजर 
खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा 


Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...