Skip to main content

सेवानिवृति पर नेत्र चिकित्सा सहायक रामगोपाल वर्मा को समारोहपूर्वक आत्मीय बिदाई दी गई।

 सेवानिवृति पर नेत्र चिकित्सा सहायक रामगोपाल वर्मा को समारोहपूर्वक आत्मीय बिदाई दी गई। एवं सादलपुर पहुंचने पर हार्दिक अभिनन्दन किया गया।

  


बदनावर। अपने सक्रिय जीवन में नेत्र चिकित्सा के साथ ही साहित्य, उन्नत कृषि, पर्यावरण, गौ सेवा, स्वयंसेवक, धार्मिक - सामाजिक सेवा,अटल चरित के रचयिता,कवि नाम सरपट सादलपुरी के नाम से प्रख्यात हर कार्य में अतुलनीय योगदान देने वाले सिविल अस्पताल बदनावर के नेत्र चिकित्सा सहायक रामगोपाल वर्मा को सेवा निवृत होने पर स्वास्थ्य विभाग बदनावर ने समारोहपूर्वक आत्मीय बिदाई दी।

    वर्मा जी गत 36 वर्षों से बदनावर के शासकीय अस्पताल में उल्लेखनीय सेवाएं दे रहे थे। कुल 42 साल की शासकीय सेवा के बाद 31 मार्च को सेवानिवृत्त  होने पर बिदाई समारोह आयोजित किया गया।

     वर्मा जी ने बदनावर में अंधत्व निवारण और नेत्र चिकित्सा सहायक के रूप में उत्कृष्ठ एवं उल्लेखनीय सेवाएं दी। लंबी अवधि के दौरान इन्होंने हजारों मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन करवा कर जीवन को रोशन करने का काम किया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता सीबीएमओ डॉ एसएल मुजाल्दा ने की, डॉ एम उपासनी, डॉ फरहान खान, लायंस क्लब अध्यक्ष विष्णु बैरागी , परिवार के वरिष्ठ रामभरोसे वर्मा मंचासीन थे। साथ ही वर्माजी के परिजन भी शामिल हुए। वर्मा परिवार के सभी सदस्यों का चिकित्सा परिवार की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।अतिथियों ने उनके व्यवहार, कार्य शैली एवं सहज सरल व्यक्तित्व का उल्लेख किया। जिन्होंने समुचे क्षेत्र में अपनी अलग पहचान कायम की और निस्वार्थ भाव से मरीजों की आंखों की जांच कर ऑपरेशन के लिए  प्रेरित किया।

     कार्यक्रम में उनका शॉल, श्रीफल भेंट कर अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया। सिविल अस्पताल बड़नगर में पदस्थ विमल पाटीदार ने वर्मा जी के जीवन पर आधारित काव्य पाठ करते हुए अभिनंदन पत्र भेंट किया।

    अतिथियों ने वर्मा जी के सफल कार्यकाल पर उद्बोधन दिया। संचालन मालव राजपुरोहित ने किया।  डॉ खान ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में बदनावर ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व सिविल अस्पताल का स्टाफ मौजूद था।भाव भीनी बिदाई से अभिभूत हुए रामभरोसे वर्मा ने समस्त स्टाफ के प्रति साधुवाद ज्ञापित किया।सह भोज का आयोजन किया गया।      जब वर्मा जी अपने गृहनगर सादलपुर पहुंचे तो वर्मा परिवार व नागरिकों ने ढोल ढमांको के साथ हार्दिक अभिनन्दन किया संयोग से इनका जन्म दिन भी एक अप्रैल होने से तथा इनके सुपुत्र सपन वर्मा का भी जन्मदिन था सो दोनों का जन्मदिन भी मनाया गया मिठाई वितरित की गई।

 अगवानी करने वालों में महेश राठौड़ बिजूर,अनिल जैन, उदयसिंह वर्मा, रामसिंह कुशवाह, डॉ सुरेश कुशवाह, कैलाश जाट माचकदा, उदयसिंह चौहान,धीरेन्द्र वर्मा, दिलीप वर्मा, महेश चौहान सहित परिवार के सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ अभिनन्दन किया। रामस्वरूप वर्मा ने आभार व्यक्त किया।

हर खबर पर नजर, खोजी नजर

खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा 

Comments

Popular posts from this blog

"खिलता बचपन " पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह

 "खिलता बचपन " पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह  बेटमा - स्काॅय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 18 वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन खिलता बचपन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतिभावान स्टूडेंट्स के  सम्मान के साथ मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत आर्केस्ट्रा से हुई, जिसमें स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की प्रस्तुतियांँ दी।  शिव स्तुति सूर्यांश  शुक्ला द्वारा प्रस्तुत की गई। हमारे बाल कलाकार ने अपने खिलता बचपन में कभी माखन- चोर डांस तो कभी कार्टून शो कभी स्कूल चले का संदेश व मोबाइल  के दुरूपयोग से बचने का संदेश देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।  कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि C.M.O. नगर पंचायत सुश्री रंजना जी गोयल   एवं पार्षद समंदर सिंह जी चौहान का स्वागत विद्यालय की अध्यक्षा सुनीता शारदा और डायरेक्टर गिरधर शारदा एवं प्राचार्या माधवी वर्मा तथा प्री प्राईमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया।   विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्राचार्या द्वारा व्यक्त की गई। विद्यालय की अध्यक्षा ने स्वागत उद्बोधन व्यक्त किया ।...

स्काई हाइट्स अकैडमी में 76 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।

स्काई हाइट्स अकैडमी में 76 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।  " विद्यालय में 76 वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया " बेटमा - भारतीय लोकतंत्र के महापर्व की 76 वी वर्षगांठ पर स्काई हाइट्स अकैडमी विद्यालय परिवार की ओर से समस्त भारतवासियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को अनेकानेक शुभकामनाएंँ । इस पावन अवसर पर विद्यालय प्रांगण में सर्वप्रथम विद्यालय की अध्यक्षा सुनीता शारदा, डायरेक्टर , प्राचार्या, मुख्य अतिथि हर्षवर्धन त्रिपाठी, विशेष अतिथि ज्योति दवे, डाक्टर ॠतु शारदा व अन्नया शारदा की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर तिरंगा को सलामी दी गई। तत् पश्चात हाउस के अनुसार परेड का शानदार प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत और नृत्य , पी.टी.और प्री-प्रायमरी के छात्रों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका को फैंसी ड्रेस के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। प्राचार्या माधवी वर्मा ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमें स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होकर अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना है। डायरेक्टर गिरधर शारदा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरे विद्यालय स...

प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न

 प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन का जिला स्तरीय सम्मेलन कुक्षी में सम्पन्न मांगें मनवाने के लिए बड़े आन्दोलन का संकल्प पारित।                                                                                           पेंशनर डे के उपलक्ष्य में ग्रेंड विनायक होटल कुक्षी में प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन जिला धार का अधिवेशन तहसील शाखा कुक्षी के तत्वावधान में आयोजित किया गया । अतिथियों के आगन के साथ ही श्रीमती सुगंधी व मातृशक्ति ने तिलक संस्कार किया। अधिवेशन में  प्रांतीय अध्यक्ष श्याम जोशी  मुख्य अतिथि थे जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा की अध्यक्षता एवं चम्पा लाल पाटीदार, तिलोकचंद पटेल  विद्युत मण्डल जिलाध्यक्ष  ,बाबूलाल शर्मा प्रांतीय उपाध्यक्ष,भीमसिंह सिसोदिया संभागाध्यक्ष विशेष अतिथि थे। प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन के साथी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।इस अवसर...