Skip to main content

हिन्दू उत्सव समिति सादलपुर मण्डल के तत्वावधान में अक्षय तृतीया पर धरती माता पूजन किया गया ।

 हिन्दू उत्सव समिति सादलपुर मण्डल के तत्वावधान में अक्षय तृतीया पर धरती माता पूजन किया गया।     

अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जयंती पर सादलपुर मंण्डल के ग्राम हरसोरा, सादलपुर, एकलदूना धार संगेसरा ,जुहावदा में प्राचीन परम्परा को पुनः स्थापित करने के उद्देश्य से धरती माता सुपोषण कार्यक्रम के अनुसार भूमि पूजन एवं कृषि उपकरणों की पूजन का आयोजन ग्राम हरसोरा श्री राम मंदिर पर सालगराम पटेल, इन्दरसिंह मौर्य सहित प्रगतिशील कृषकों ने अपने अपने खेत से मिट्टी एवं ट्रेक्टर लाकर सामूहिक पूजा अर्चना की। 

मुख्य अतिथि धार जिला गो सेवा प्रमुख महेश राठौड़ बिजूर ने प्राचीन परम्परा के बारे में जानकारी दी।ग्राम हरसोरा में पं श्याम जोशी ने विधि-विधान से पूजन सम्पन्न कराया, सादलपुर में संकटमोचन हनुमान मंदिर पर पं हरिओम व्यास ने यजमान जवाहर सिंह पटेल,संजय वर्मा सहित उपस्थित कृषक बन्धुओं से पूजन करवाया। करीब अस्सी से अधिक ट्रेक्टरों की विशाल रैली हरसोरा में होती हुई सादलपुर पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसी प्रकार एकलदूना धार में बीस से अधिक ट्रेक्टरों का एवं भूमि पूजन पं मनोज जोशी ने हिन्दू उत्सव समिति के सह मण्डल प्रभारी सौदान सिंह, ग्राम प्रभारी बंसीलाल,गुलाब पाटीदार, सुरेश पाटीदार, यशवंत पटेल, सहित बड़ी संख्या में कृषकों ने पूजा पाठ कर गांव में रैली निकाली तथा अपनी अपनी खेती में जुताई कर मुहुर्त किया। 

संगेसरा  में घाटाबिल्लौद सद्भावना प्रमुख भरतलाल रिंछोदिया के मुख्य आतिथ्य में दस से अधिक ट्रेक्टरों सहित मिट्टी का पूजन किया रैली निकाली गई पं शर्मा ने पूजा सम्पन्न करवाई कमल चौधरी सहित कृषक गण उपस्थित थे। ग्राम जुहावदा में महेंद्र बागरोदिया, बबलू पटेल व साथियों ने श्री राम मंदिर में पूजा अर्चना पं बलराम जी व्यास के सानिध्य में कर खेत जुताई का मुहूर्त किया।घाटाबिल्लौद खंड प्रभारी राजेश पाटीदार, हिन्दू उत्सव समिति सादलपुर मंण्डल प्रभारी रामभरोसे वर्मा ने सभी कृषकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए साधुवाद ज्ञापित किया।

Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...