Skip to main content

बेटमा की बेटी पर गर्व -: इंदौर में नाबालिग बिटिया लिवर देकर बचाएगी पिता की जान, हाईकोर्ट से मिली मंजूरी

 बेटमा की बेटी पर गर्व -: इंदौर में नाबालिग बिटिया लिवर देकर बचाएगी पिता की जान, हाईकोर्ट से मिली मंजूरी

बेटमा - इंदौर,

 मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने लिवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक युवक को गुरुवार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने इस बात की मंजूरी दी कि वह ट्रांसप्लांट के लिए अपनी 17 वर्षीय बेटी से लिवर का हिस्सा दान में ले सकता है। इंदौर जिले की बेटमा नगर परिषद के पूर्व पार्षद शिवनारायण बाथम (42) ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करके गुहार लगाई थी। उन्होंने कहा था कि उनकी 17 वर्षीय बेटी उन्हें अपने लिवर का हिस्सा दान करने को तैयार है। इसकी अनुमति दी जाए। लगभग 14 दिन बाद हाईकोर्ट से अनुमति मिल गई है।

मेडिकल बोर्ड से भी मिल गई थी मंजूरी

हाईकोर्ट के जस्टिस विशाल मिश्रा के सामने याचिका पर सुनवाई के दौरान शासकीय वकील ने कोर्ट को बताया कि राज्य सरकार की ओर से गठित मेडिकल बोर्ड ने नाबालिग लड़की की स्वास्थ्य जांच की है। साथ ही पाया है कि वह अपने बीमार पिता को लिवर का हिस्सा दान कर सकती है। कोर्ट ने मेडिकल बोर्ड की इस रिपोर्ट के मद्देनजर बाथम की याचिका मंजूर कर ली। सिंगल बेंच ने यह ताकीद भी की कि लिवर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया तमाम एहतियात बरतते हुए जल्द से जल्द पूरी की जाए।

छह साल से लिवर की समस्या से जूझ रहे 

बाथम के वकील निलेश मनोरे ने बताया कि पिछले छह साल से लिवर की गंभीर बीमारी से उनके क्लाइंट जूझ रहे हैं। वह इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। मनोरे ने बताया कि उनके क्लाइंट की पांच बेटियां हैं और उन्हें अपने लिवर का हिस्सा दान करने की इच्छा जताने वाली बेटी उनकी सबसे बड़ी संतान है। उन्होंने बताया कि प्रीति 31 जुलाई को 18 साल की हो जाएगी।

80 साल के हैं पिता

मनोरे ने बताया कि बाथम के पिता 80 साल के हैं, जबकि उनकी पत्नी मधुमेह की मरीज हैं। इसलिए उनकी बेटी उन्हें लिवर का हिस्सा दान करने के लिए आगे आई ताकि वह अपने बीमार पिता की जान बचा सके। वहीं, बेटी के कदम पर बाथम ने कहा कि मुझे अपनी बेटी पर गर्व है।

गौरतलब है कि नियम के अनुसार 18 साल से कम उम्र के लिए अंग दान नहीं कर सकते हैं। इसकी वजह से कानूनी अड़चन आ रही थी। वहीं, डॉक्टरों ने कह दिया था कि लिवर ट्रांसप्लांट नहीं होने पर जान पर संकट है। कोर्ट ने अब मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर लिवर डोनेट करने की अनुमति दी है।

हम आपको बता दें कि शिव बाथम बेटमा के प्रतिष्ठित परिवार से हैं वह बेटमा नगर परिषद में तीन बार पार्षद भी रह चुके हैं एवं नगर वासी उन्हें शिव बाथम पहलवान के नाम से ही पुकारते हैं साथ ही कुश्तियों में कई खिताब भी जित चुके हैं। आज भी शिव शक्ति व्यायाम शाला के अखाड़े में इनके पिता मदन पहलवान के द्वारा युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है ।

👉 हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️ 

खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा ✍️ 

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...