पर्यावरणनाशेन नश्यन्ति सर्वजन्तव:।पवन: दुष्टतां याति प्रकृतिविकृतायते।। जब पर्यावरण का नाश होता है, सभी जीव जंतु नष्ट,प्रकृति विकृत हो जाती है
पर्यावरणनाशेन नश्यन्ति सर्वजन्तव:।पवन: दुष्टतां याति प्रकृतिविकृतायते।। जब पर्यावरण का नाश होता है, सभी जीव जंतु नष्ट,प्रकृति विकृत हो जाती है अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्ति दिवस 3 जुलाई 2025-सिंगल यूज़ प्लास्टिक के भयंकर नकारात्मक परिणामों व पर्यावरण प्रदूषण को रेखांकित करना ज़रूरी विश्व के हर मानवीय जीव को सिंगल यूज़ प्लास्टिक को त्यागने का संकल्प लेकर पृथ्वी पर सभी जीवों की रक्षा करने में सहयोग देना ज़रूरी-एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र गोंदिया - वैश्विक स्तरपर वर्तमान बदलते परिपेक्षमें हम अति तीव्र गति से विकास तो कर रहे हैं, परंतु ठीक उसी अंदाज में ही हमारे लिए पर्यावरण नुकसान के रूपमें परेशानियां, विभिशक्ता, नुकसान की खाई भी बढ़ती जा रही है इसीलिए बड़े बुजुर्गों वह बुद्धिजीवियों ने कहा है कि आधुनिक सुख सुविधाओं का उपयोग लेने से पहले उनके विपरीत परिणाम के बारे में भी ध्यान रखें, मैं एडवोकेट किशन सनमुख दास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र, ऐसा मानता हूं कि अच्छे इरादों और ढेर सारे नियमों के बावजूद प्लास्टिक के खिलाफ भारत की जंग को चुनौतियों का सामना करना पड़ रह...