Skip to main content

पीएम ऊषा सॉफ्ट कम्पोनेन्ट - 3 के अन्तर्गत पीजी कॉलेज झाबुआ में बैठक आयोजित

 पीएम ऊषा सॉफ्ट कम्पोनेन्ट - 3 के अन्तर्गत पीजी कॉलेज झाबुआ में बैठक आयोजित :-

 " सेडमैप झाबुआ के माध्यम से पीएम कॉलेज आफ़ एक्सीलेंस झाबुआ में दी जाएगी बच्चों को ट्रेनिंग "

 " 1 अगस्त से 8 अक्टूबर 2025 के मध्य तीन स्कील्स में होंगा ट्रेनिंग प्रोग्राम "

  आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के आदेशानुसार पीएम उषा परियोजना सॉफ्ट कॉम्पोनेंट - 3 के अंतर्गत मंगलवार को प्रधानमंत्री कॉलेज आफ़ एक्सीलेंस शहीद चन्द्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में प्राचार्य डॉ. जेसी सिन्हा, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. रविन्द्र सिंह, पीएम ऊषा प्रभारी डॉ. वीएस मेड़ा एवं समिति संयोजक व सदस्यों की एक बैठक प्राचार्य कक्ष में आयोजित की गई।

बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को 1 अगस्त से 16 सितंबर 2025 तक दो सप्ताह की ट्रेनिंग सेडमैप झाबुआ के माध्यम से समन्वयक कैलाश विश्वकर्मा के द्वारा दी जाएगी।

 निम्न तिथियों में रहेगी ट्रेनिंग प्रोग्राम की गतिविधियां : 

 तीन स्कील्स में प्रारंभ होने वाले ट्रेनिंग प्रोग्राम की गतिविधियों में बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग - 1 से 22 अगस्त, सेल्फ डिफेंस प्रोग्राम ( केवल छात्राओं हेतु ) - 25 अगस्त से 15 सितंबर, टेली अकाउंटिंग प्रोग्राम - 16 सितंबर सितंबर से 8 अक्टूबर 2025 तक महाविद्यालय में सत्र 2025 - 26 में नियमित रूप से अध्ययनरत छात्र - छात्राओं के लिए ही रहेगा।

उक्त बैठक में सीनियर प्राध्यापक डॉ. संजू गांधी, डॉ. केएस चौहान, डॉ. रीता गणावा, डॉ. मनीषा सिसौदिया, डॉ. अमित गौहरी, डॉ. एलएस ब्राह्मणे, डॉ. राजू बघेल, डॉ. अनंत सिंह, प्रो. जेमाल डामोर, डॉ. रवि विश्वकर्मा, प्रो. प्रीति मालवीय, प्रो. शंकरलाल खरवाडिया, डॉ. मुकेश डामोर, डॉ. कृतिका श्रीवास्तव, प्रो. बीएस डामोर. पो. मुकाम सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...