Skip to main content

रोटरी क्लब आफ इंदौर प्रोफेशनल द्वारा नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित हुए श्री राजीव कानूनगो

 रोटरी क्लब आफ इंदौर प्रोफेशनल द्वारा नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित हुए श्री राजीव कानूनगो

गौरव का क्षण, उत्साह का अवसर और शिक्षा जगत की अनूठी उपलब्धि…!

पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेटमा के कर्मठ, शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित शिक्षक श्री राजीव कानूनगो को रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल द्वारा आज प्रतिष्ठित “ *नेशन बिल्डर अवार्ड”* से अलंकृत किया गया।

यह सम्मान मात्र एक पुरस्कार नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षको द्वारा किए जा रहे निरंतर परिश्रम, समर्पण और नवाचार की स्वीकृति है। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सतत प्रयत्नशील, आदर्श शिक्षक के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ते हुए उन्होंने समाज को यह दिखा दिया है कि सच्चा शिक्षक ही राष्ट्र निर्माण की धुरी है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिजोनेंस कॉलेज के डायरेक्टर , प्रख्यात राजनीतिज्ञ श्री स्वप्निल कोठारी ,विशेष अतिथि संयुक्त संचालक, इंदौर श्रीमती अनीता चौहान ने श्री राजीव कानूनगो को शील्ड और प्रशस्ति पत्र अर्पित कर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर रोटरी क्लब इंदौर प्रोफेशनल के पदाधिकारी रोटेरियन श्री भानु तापड़िया डायरेक्टर ऑफ़ लिटरेसी रोटरीन दिव्या डापरिया एवं  सेक्रेटरी रोटरीन श्री सुनील अत्री के मुख्य आयोजन में शिक्षकों का प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाता है 

रोटरी के पदाधिकारियो कहा कि सम्मानित शिक्षको न केवल शिक्षा के दीपस्तंभ हैं बल्कि भावी पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति, नैतिकता और अनुशासन का अमूल्य पाठ पढ़ाने वाले अद्वितीय शिक्षक हैं। उनका यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।”

इस गरिमामयी अवसर पर विद्यालय परिवार एंव प्राचार्य श्रीमती सुरेखा लालगे ,समस्त विद्यालय के शिक्षकों  एवं शिक्षाविदों  श्रीभगवती पण्डित, श्री केके आर्य ,श्री योगेंद्र गीते, श्री आजाद पटेल,श्री संजय चेतवानी ने भी श्रीकानूनगो को हार्दिक बधाइयाँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ की।

---

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...