Skip to main content

सेवानिवृत्त शिक्षक ओमप्रकाश सांवले की अगवानी करते हुए परिवार ने किया हार्दिक अभिनन्दन।

 सेवानिवृत्त शिक्षक ओमप्रकाश सांवले की अगवानी करते हुए परिवार ने किया हार्दिक अभिनन्दन।                                                 


 
                                            

 शासकीय एकीकृत मा वि माचकदा संकुल केन्द्र बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल केसूर के शिक्षक ओमप्रकाश सांवले की सेवा निवृत्ति पर धार के तिरूमला नगर में अभिनंदन समारोह का आयोजन संकुल केन्द्र प्राचार्य डी एस चौहान की अध्यक्षता में प्राचार्य डॉ स्मृति रत्न मिश्र के मुख्य आतिथ्य में तथा प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन म के संयुक्त सचिव जयनारायण जाट,पूर्व अध्यक्ष एवं प्रांतीय संयुक्त सचिव ओमप्रकाश वर्मा, प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन म प्र के प्रांतीय प्रचार सचिव रामभरोसे वर्मा, रमेश चंद्र सोलंकी सभागाध्य प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन इन्दौर संभाग संकुल केन्द्र सादलपुर के पूर्व प्रभारी रामस्वरूप वर्मा , श्रीमती सावित्री ओमप्रकाश सांवले के विशेष आतिथ्य में किया गया।

 अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर सरस्वती जी की पूजा अर्चना के साथ समारोह का शुभारंभ किया गया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत आयोजक परिवार के शिक्षक कैलाश चन्द्र सांवले ने माल्यार्पण कर  किया । सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत श्रीमती कृष्णा सांवले शिक्षिका पी एम श्री हा से, जिया गांव जि देवास ने प्रस्तुत कर समां बांध दिया।शा उत्कृष्ट हा से खातेगांव जिला देवास के अनुज प्राचार्य राजेश सांवले ने ओमप्रकाश सांवले के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके सहज स्वभाव,कर्म निष्ठा व परिवार के प्रति समर्पित व्यक्तित्व,शाला में बच्चों को संस्कारित शिक्षा देने वाले आदर्श शिक्षक बताया। प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन म प्र के संयुक्त सचिव वर्मा ने सांवले के दीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा कि शासकीय तोर से तो आप सेवा निवृत्त हुए हो लेकिन पेंशनर एसोसिएशन के लिए तो हम आपक प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन जिला धार में हार्दिक अभिनंदन करते हैं।आप अपने जीवन के शेष समय का उपयोग समाज सेवा, पेंशनर एसोसिएशन की सेवा में लगायें।

 संकुल केन्द्र प्राचार्य डी एस चौहान ने बताया कि सांवले सर जब भी इनके विद्यालय में जाने का काम पड़ा आप उपस्थित  मिले में इनके उज्वल भविष्य की कामना करता हूं। रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि आप माचकदा में सत्रह वर्ष तक सेवा देकर निवृत्त हुए आपका सहयोग संकुल केन्द्र सादलपुर को मिला समय पर विद्यालय पहूंचना ग्राम की जनता से आपका सतत संपर्क बी एल ओ का दायित्व निभाते हुए रहा जो अनुकरणीय है। मुख्य अतिथि डॉ मिश्र ने बताया कि सांवले सर से मेरा सम्बन्ध बहुत पुराना है जब आप मिन्डा हातोद में थे मैं प्राचार्य था तब आपकी सहयोगात्मक भावना, कर्तव्य निष्ठा ने मुझे प्रभावित किया दूसरी बार जब मेरे पास केसूर संकुल था तब भी आपके साथ कार्य करने का अवसर मिला समय की पाबंदी आपकी विशेषता रही। पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी वर्मा ने बताया कि जब कभी सर के विद्यालय में योग सभा करने जाता तो सांवले सर का भरपूर सहयोग मिलता ।रमेश चंद्र सोलंकी ने आपके हंसमुख स्वभाव पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ जीवन की कामना की।उद्बोधन के साथ ही परिवार एवं रिस्तेदारो,व समारोह में उपस्थित अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण, वस्त्र, उपहार,शाल श्रीफल के द्वारा भाव भीना अभिनंदन किया गया जो लगातार दो घंटे चला।संम्मान पत्र भेट किया गया जिसका वाचन शिक्षक परितोष उपाध्याय, ने किया, छात्रावास अधीक्षक मजान सिंह चौगंड़, दिलीप भूरिया, कन्हैया लाल मुवेल,दामोदर चतुर्वेदी,सुनिता सोलंकी, दीपाली राठौड़, श्रीमती भूरी पाटीदार, श्रीमती मीना चौधरी,सहित बड़ी संख्या में संकुल केन्द्र के शिक्षक शिक्षिकाओं तथा  डॉ दिनेश गोयल , श्रीमती ज्योति गोयल,डॉ सेफाली सांवले, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की गरिमा मय उपस्थिति रही ।इस अवसर पर शा एकीकृत मा वि माचकदा को निवृत्त मान शिक्षक सांवले ने स्पीकर भेंट किया।सह भोज का आयोजन किया गया। संचालन प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन म प्र के प्रांतीय प्रचार मंत्री एवं पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा ने किया। आभार आयोजक राहुल सांवले एवं रोहित सांवले ने माना।

Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...