Skip to main content

‘Richness of Diversity’ थीम पर हुआ वार्षिक सांस्कृतिक समारोह एवं एलुमनी एसोसिएशन का भव्य शुभारंभ

‘Richness of Diversity’ थीम पर हुआ वार्षिक सांस्कृतिक समारोह एवं एलुमनी एसोसिएशन का भव्य शुभारंभ

 बेटमा - वार्षिक उत्सव में झलकी भारत की सांस्कृतिक समृद्धि  होली रोजरी विद्यालय का वार्षिक उत्सव अत्यंत धूमधाम और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस वर्ष की मुख्य आकर्षण थीम “Richness of Diversity” रही, जिसके अंतर्गत भारत की अनोखी संस्कृति, परंपरा और विविधता को मंच पर शानदार तरीके से प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि  Rev. Bishop Thomas Mathew

(Bishop of Catholic Diocese of Indore & Chairman of Holy Rosary School )

पूर्व विधायक माननीय श्री सत्यनारायणजी पटेल , बेटमा थाना प्रभारी सुश्री मीणा कर्णावत (T.I.), विद्यालय निर्देशक फादर बीजू मैथ्यू, प्राचार्या सिस्टर लवली जोसेफ और पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री राजेश पंचोली द्वारा दीप प्रज्वलन और  ईश्वरीय स्तुति के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की श्रृंखला ने उपस्थित अभिभावकों और दर्शकों का मन मोह लिया।

राज्यवार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों  में भारत के विभिन्न राज्यों — पंजाब के भांगड़ा, राजस्थान के घूमर, महाराष्ट्र के लावणी और दक्षिण भारत के शास्त्रीय नृत्य के माध्यम से संस्कृति की सुंदर छवि प्रस्तुत की।

बहुभाषी गीत और राष्ट्रीय एकता पर आधारित समूह नृत्य ने दर्शकों को देश की विविधता में एकता का वास्तविक अनुभव कराया।

समसामयिक विषयों पर नृत्य, गीत, वाद्ययंत्र और नाट्य  प्रस्तुती  ने अलग-अलग भाषाओं, वेशभूषाओं और संस्कृतियों में बसे भारतीयों की आपसी एकता को बहुत प्रभावी ढंग से दर्शाया।


बच्चों की प्रतिभा का अनोखा प्रदर्शन छात्रों द्वारा  भारत के विभिन्न परिधानों से प्रदर्शित किया।  नन्हें मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति  ने समारोह को ओर भी भव्य बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में एलुमनी एसोसिएशन का शुभारंभ भी किया गया। संस्थान के पूर्व छात्र एक बार फिर अपने विद्यालय से जुड़े, अपने अनुभव साझा किए और आने वाली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का संकल्प लिया। विद्यालय निर्देशक और प्राचार्या ने एलुमनी एसोसिएशन को विद्यालय की उन्नति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि पूर्व छात्रों का अनुभव और सहयोग छात्रों के उज्ज्वल भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में छात्रों की प्रतिभा की प्रशंसा की और कहा कि ऐसी प्रस्तुतियाँ भारत की सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के मध्य में वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


सम्माननीय अतिथियों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और  विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की।

विद्यालय निर्देशक फादर बीजू मैथ्यू और प्राचार्या सिस्टर लवली जोसेफ ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीमवर्क को प्रोत्साहित करते हैं।


 राष्ट्रगान के साथ वार्षिक उत्सव का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...