तीन धाम तीर्थ यात्रियों को ढोल ढमांके शोभायात्रा के साथ भावभीनी बिदाई दी गई।
सादलपुर से तीन धाम, उज्जैन महांकाल, नेपाल,गंगासागर, जगन्नाथ धाम, समस्त ज्योतिर्लिंग दर्शन,रामेश्वरम, द्वारकाधीश,भेंटद्वारका, पावागढ़, ओंकारेश्वर सहित उत्तर, पूर्वी, दक्षिण ,पश्चिम भारत के समस्त तीर्थों के दर्शनार्थ दस सदस्यीय दल श्रीमती सरोज राजु सेन, गिरिजा गोविंद सेन,कलाबाई हरीसिंह चौधरी, शिवकला बैरागी,मधु पांचल, सरजू देवी चौहान,को बेन्डबाजो ढ़ोल ढमाके के साथ नगर के समस्त मंदिरों के दर्शन करते हुए शोभायात्रा संकटमोचन हनुमान मंदिर पहुंचे।
जगह-जगह पूष्प मालाओं से तीर्थ यात्रियों का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में नगर के रामभरोसे वर्मा, नौशाद खां, अर्जुन सोनगरा,कालूदास बैरागी, कमलदास वैष्णव,, गोपाल सेन,संदीप तिवारी, देवेन्द्र चौधरी, जगदीश पांचाल,पुनमचंद जाधव, कृष्णा दायमा, प्रहलाद पांचाल, पप्पू सेन,लोकेश पांचाल, महेंद्र वर्मा, बलराम दास बैरागी यात्रा प्रबंधक, सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की गरिमा मय उपस्थिति रही। तीर्थ यात्रियों के परिजनों ने आभार व्यक्त किया।
खोजी नजर न्यूज के लिए - प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा





Comments
Post a Comment