Skip to main content

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता 2026:- टैरिफ कटौती से संसद हंगामे तक, बॉन्ड मार्केट, सर्विस इकोनॉमी और बदलती वैश्विक शक्ति- संतुलन की कहानी-असल खेल क्या है?

 भारत-अमेरिका व्यापार समझौता 2026:- टैरिफ कटौती से संसद हंगामे तक, बॉन्ड मार्केट, सर्विस इकोनॉमी और बदलती वैश्विक शक्ति- संतुलन की कहानी-असल खेल क्या है?

भारत-अमेरिका डील के ज़ब पूरे दस्तावेज़ सार्वजनिक होंगे और उसके प्रभाव ज़मीन पर दिखेंगे, तब यह समझौता दूरगामी सफ़ल या चुनौती यह साबित होगा?

भारत-अमेरिका समझौता वैश्विक वित्तीय प्रणाली,बॉन्ड मार्केट की संवेदनशीलता,डॉलर की शक्ति,और भारत की उभरती रणनीतिक हैसियत,इन सभी कारकों के संगम का परिणाम प्रतीत होता है -एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र 

गोंदिया - वैश्विक स्तरपर 2 फरवरी 2026 को भारत और अमेरिका के बीच हुई व्यापारिक सहमति ने वैश्विक आर्थिक और कूटनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी। अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर सीधे 18 प्रतिशत कर देना केवल एक व्यापारिक रियायत नहीं,बल्कि वैश्विक शक्ति संतुलन, भू-राजनीति,वित्तीय अस्थिरता और घरेलू राजनीति के कई स्तरों को एक साथ उजागर करता है। यह डील जितनी अंतरराष्ट्रीय मंच पर सराही जा रही है, उतनी ही भारत के भीतर विवादों और सवालों के घेरे में है।बजट सत्र के दौरान 4 फरवरी 2026 को हंगामा के कारण कार्यवाही को शाम 5 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था तथा पीएम को आज शाम पांच बजे से लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देना था, लेकिन सदन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र यह मानता हूं क़ि पीएम का संबोधन 5 फरवरी तक स्थगित किया जाना इस बात का संकेत है कि मामला केवल व्यापार नहीं बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया, संप्रभुता और राजनीतिक रणनीति से जुड़ चुका है।इस समझौते को लेकर सबसे पहला और तीखा सवाल प्रक्रिया और पारदर्शिता का है। विपक्षी दलों का आरोप है कि इस डील की घोषणा भारत की संसद से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से हुई।संसदीय लोकतंत्र में यह सवाल स्वाभाविक है कि जब कोई अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौता देश की अर्थव्यवस्था, किसानों, उद्योगों और उपभोक्ताओं को प्रभावित करता है,तो उसकी पूरी जानकारी पहले संसद के पटल पर क्यों नहीं रखी गई। विपक्ष का कहना है कि सरकार ने केवल एक संक्षिप्त बयान देकर औपचारिकता पूरी की, जबकि समझौते के मूल दस्तावेज़, शर्तें,अपवाद और सुरक्षा उपाय संसद से साझा नहीं किए गए।यह आपत्ति केवल राजनीतिक शोर नहीं है, बल्कि भारत की संसदीय परंपरा से जुड़ा गंभीर प्रश्न है।अतीत में चाहे डब्ल्यूटीओ समझौते हों, परमाणु करार हो या यूरोपीय संघ के साथ एफटीए,हर बड़े अंतरराष्ट्रीय समझौते पर संसद में विस्तृत चर्चा हुई है। ऐसे में विपक्ष का यह पूछना कि डील का टेक्स्ट आधारित विवरण क्यों नहीं दिया गया? लोकतांत्रिक जिम्मेदारी के दायरे में आता है।विपक्ष इसे राष्ट्रीय संप्रभुता और पारदर्शिता से जोड़कर देख रहा है, और यही कारण है कि संसद के भीतर विरोध इतना उग्र हुआ।दूसरा बड़ा विवाद कृषि और संवेदनशील क्षेत्रों को लेकर है। विपक्षी दलों का तर्क है कि टैरिफ कटौती का सीधा लाभ अमेरिकी कृषि उत्पादों,डेयरी और अन्य संवेदनशील वस्तुओं को मिलेगा, जिससे भारतीय बाजार में उनकी आसान एंट्री हो सकती है। भारत में कृषि केवल आर्थिक गतिविधि नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक संरचना का आधार है। छोटे और सीमांत किसानों की आजीविका पहले ही महंगाई, जलवायु परिवर्तन और बाजार अस्थिरता से जूझ रही है। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि अमेरिकी उत्पादों की प्रतिस्पर्धा भारतीय किसानों को और कमजोर कर सकती है।इसी क्रम में विपक्ष ने ऊर्जा सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया है। आरोप है कि भारत पर अमेरिकी तेल खरीदने का दबाव डाला गया, जिससे रूस से सस्ते तेल पर निर्भरता कम करनी पड़े। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद भारत ने जिस तरह से डिस्काउंटेड रूसी तेल खरीदकर अपनी महंगाई और चालू खाते के घाटे को नियंत्रित किया, वह एक व्यावहारिक रणनीति मानी गई। विपक्ष पूछ रहा है कि क्या इस डील के तहत भारत ने अपनी ऊर्जा नीति में किसी तरह का समझौता किया है, और क्या यह निर्णय आर्थिक विवेक से ज्यादा भू-राजनीतिक दबाव का परिणाम है। 

साथियों बात अगर हम  विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों पर सरकार के जवाबों की करें तो,केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने संसद और मीडिया दोनों में आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने साफ कहा कि यह डील भारत के राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर की गई है और इसमें कृषि व दुग्ध क्षेत्रों की पूरी तरह रक्षा की गई है।गोयल के अनुसार  यह कोई एकतरफा फैसला नहीं, बल्कि लगभग एक वर्ष तक चले गहन विचार- विमर्श और वार्ताओं कापरिणाम है,उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि यह टैक्स हटाने का मामला नहीं,बल्कि प्रतिस्पर्धा बढ़ाने की रणनीति है जिससे भारतीय एमएसएमई, टेक्सटाइल, लेदर और समुद्री उत्पादों को अमेरिकी बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी।वाणिज्य व उद्योग मंत्री का यह तर्क भी महत्वपूर्ण है कि 18 प्रतिशत का टैरिफ अमेरिका द्वारा कई अन्य प्रतिस्पर्धी देशों पर लगाए गए टैरिफ से कम है। इसका अर्थ यह है कि भारतीय निर्यातकों को वैश्विक बाजार में तुलनात्मक लाभ मिलेगा। सरकार इसे भारत की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट-लेड ग्रोथ रणनीति के अनुरूप बता रही है।उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह नकारात्मकता फैला रहा है और संसद में चर्चा के नाम पर एक सटीक राजनीतिक स्टंट कर रहा है। 

साथियों बात अगर हम  इस पूरे विवाद के पीछे अंदरूनी राजनीति की भूमिका की करें तो इसे  नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।2026 का साल राजनीतिक रूप से संवेदनशील है और कई राज्यों में चुनावी माहौल बन रहा है। विपक्ष इस डील को कृषि,रोजगार और राष्ट्रीय हित से जोड़कर एक बड़े चुनावी मुद्दे के रूप में पेश करना चाहता है।विदेशी दबाव के आगे झुकने का नैरेटिव भारतीय राजनीति में हमेशा प्रभावी रहा है,और विपक्ष इसी भावनात्मक धरातल पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है।वहीं सरकार इस डील को वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती ताकत के प्रमाण के रूप में पेश कर रही है।भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसका सर्विस सेक्टर और प्रशिक्षित युवा आबादी है।देश की लगभग 60-70 प्रतिशत युवा जनसंख्या तकनीकी रूप से प्रशिक्षित है, और आईटी, फिनटेक, एआई तथा डिजिटल सेवाओं में भारत की पकड़ विश्व स्तर पर मजबूत है। अमेरिका समेत पूरी दुनिया इस क्षमता को पहचानती है। यही कारण है कि सेवा क्षेत्र भारत की सौदेबाजी की सबसे मजबूत पूंजी बना हुआ है। 

साथियों बात अगर हम भारत क़े आर्थिक आंकड़ों के स्तर पर स्थिति को समझने की करें तो, भारत की स्थिति अपेक्षाकृत मजबूत है। भारत पर कुल कर्ज उसकी जीडीपी का लगभग 82 प्रतिशत है, जबकि अमेरिका का कर्ज-जीडीपी अनुपात लगभग 126 प्रतिशत क़ेआसपास है।भारत के पास लगभग 700 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है, जिसमें सोने के साथ- साथ बड़ी मात्रा में अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड भी शामिल हैं।अमेरिकी बॉन्ड की सबसे बड़ी विशेषता उनकी अत्यधिक लिक्विडिटी है यानें जरूरत पड़ने पर इन्हें तुरंत डॉलर में बदला जा सकता है। यही वह बिंदु है जहां वैश्विक वित्तीय राजनीति सामने आती है अमेरिका पर लगभग 40 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है। यूरोप के पास इसके करीब 8 ट्रिलियन डॉलर के बॉन्ड हैं। यदि बड़े पैमाने पर अमेरिकी बॉन्ड की बिक्री शुरू होती है, तो उनकी वैल्यू गिरती है और ब्याज दरें बढ़ जाती हैं, जिससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर गंभीर दबाव पड़ सकता है। ग्रीनलैंड विवाद और ब्रिटेन के हालिया वित्तीय संकट इसके उदाहरण हैं,जहां बॉन्ड बाजार की प्रतिक्रिया ने सरकारों को झुकने पर मजबूर कर दिया। पिछले एक साल में भारत ने लगभग 50-60 बिलियन डॉलर के अमेरिकी बॉन्ड बेचे और उसकी जगह सोना खरीदा। इसी वजह से भारत का स्वर्ण भंडार लगभग 800 टन तक पहुंच गया, जिसमें करीब 100 टन की नई खरीद शामिल है। चीन ने भी इसी तरह करीब 200 बिलियन डॉलर के अमेरिकी बॉन्ड बेचकर सोने में निवेश बढ़ाया है 

साथियों बात अगर हम अमेरिका क़े टैरिफ से पीछे हटाने और भारत के प्रति नरम रुख को समझने की करें तो इस वैश्विक ट्रेंड का नतीजा है कि सोने के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। यह स्थिति अमेरिका के लिए चेतावनी की घंटी है, क्योंकि यदि यह प्रवृत्ति तेज होती है तो डॉलर और बॉन्ड बाजार में अस्थिरता आ सकती है।इसी पृष्ठभूमि में ट्रंप प्रशासन के टैरिफ रुख में नरमी को देखा जा रहा है। यह केवल भारत के साथ संबंध सुधारने का प्रयास नहीं, बल्कि अमेरिकी वित्तीय स्थिरता को बचाने की रणनीति भी हो सकती है। माना जा रहा है कि ट्रंप और मोदी के बीच हुई बातचीत में यूक्रेन युद्ध के संभावित अंत पर भी चर्चा हुई। यदि युद्ध समाप्त होता है, तो पहले से लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ का औचित्य कमजोर पड़ जाता। ऐसे में भारत के साथ समझौता कर टैरिफ को 18 प्रतिशत तक लाना अमेरिका के लिए राजनीतिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से सुविधाजनक कदम हो सकता है। अब सवाल उठता है कि क्या यह डील यूरोपीय संघ के साथ हुई मदर ऑफ ऑल डील्स से बेहतर है? इसका उत्तर सीधा नहीं है। यूरोपीय संघ के साथ समझौता अधिक व्यापक और संरचनात्मक है, जबकि अमेरिका के साथ यह डील ज्यादा रणनीतिक और समय-सापेक्ष है। दोनों की प्रकृति अलग है, लेकिन भारत के लिए दोनों ही आवश्यक हैं,एक बाजार विविधीकरण के लिए, दूसरा वैश्विक शक्ति संतुलन के लिए। 

अतःअगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे क़ि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता 2026 केवल टैरिफ कटौती का मामला नहीं है।यह लोकतांत्रिक पारदर्शिता, घरेलू राजनीति, वैश्विक वित्तीय अस्थिरता, ऊर्जा सुरक्षा और भू- राजनीतिक समीकरणों का संगम है। विपक्ष के सवाल लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती देने के लिए जरूरी हैं,जबकि सरकार का तर्क आर्थिक अवसरों और रणनीतिक लाभों पर आधारित है।सच्चाई शायद इन दोनों के बीच कहीं है। आने वाले समय में जब डील के पूरे दस्तावेज़ सार्वजनिक होंगे और उसके प्रभाव जमीन पर दिखेंगे, तब यह स्पष्ट होगा कि यह समझौता भारत के लिए कितनी दूरगामी सफलता या चुनौती साबित होता है।


*-संकलनकर्ता लेखक-कर विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए(एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र 9226229318*

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा के समिप ग्राम लीलेडीपुरा मैं बनाए जा रहे स्लॉटर हाउस (बुचडखाना) को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल में भारी आक्रोश दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

 बेटमा के समिप ग्राम लीलेडीपुरा मैं बनाए जा रहे स्लॉटर हाउस (बुचडखाना) को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल में भारी आक्रोश दी उग्र आंदोलन की चेतावनी --- अत्यंत गंभीर चेतावनी तहसील देपालपुर, जिला इंदौर तहसील देपालपुर के अन्तर्गत ग्राम लीलेडीपुरा में प्रस्तावित नया बुचरखाना (वधशाला) सम्पूर्ण हिंदू समाज की धार्मिक आस्था, परंपराओं, और संस्कृति का खुला अपमान है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, और हिंदू समाज इस कृत्य की कट्टर निंदा करता है और इस चेतावनी के माध्यम से साफ़ शब्दों में ऐलान करता है: > यदि ग्राम लीलेडीपुरा में इस बुचरखाने का निर्माण  तुरन्त बंद नहीं किया गया, तो हम तहसील और जिला स्तर पर उग्र, अडिग और निर्णायक जनांदोलन छेड़ेंगे। यह आंदोलन तीव्र, व्यापक और रुकने वाला नहीं होगा — यह धर्म, आस्था और अस्तित्व की लड़ाई है। हम स्पष्ट रूप से कहते हैं — या तो यह वधशाला रुकेगी, या फिर प्रशासन का चैन। इस संघर्ष के सभी परिणामों की पूरी जिम्मेदारी होगी: बुचरखाने के स्वामी की, निर्माण में सहयोग देने वालों की, और प्रशासन की निष्क्रियता की। बजरंग दल और हिंदू समाज किसी भी क़ीमत पर इस अपवित...