Skip to main content

अचानक चक्कर आए, गिरने के बाद हो गई अतिथि विद्वान की मौत :-

 अचानक चक्कर आए, गिरने के बाद हो गई अतिथि विद्वान की मौत :-

' झाबुआ, आलिराजपुर, धार आदि जिलों से अतिथि विद्वान कर रहें परिवार को आर्थिक मदद '

' विगत 15 वर्ष से प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में सेवा दे रहे थे '

' डॉ. सूर्य प्रकाश साकेत जंतु विज्ञान विषय के थे अतिथि विद्वान '

प्रदेश के विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों में सेवा देने वाले अतिथि विद्वानों का भविष्य और जीवन सरकार की अनदेखी से अंधकारमय है। जी हां सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय महाविद्यालय देवतालाब जिला मंऊगंज में जंतु विज्ञान विषय में कार्यरत अतिथि विद्वान डॉ. सूर्य प्रकाश साकेत को 11 फरवरी 2026 को महाविद्यालय में ही अचानक चक्कर आए और वे गिर पड़े। डॉक्टर के पास ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। साकेत 38 वर्ष से अधिक आयु के थे और विगत 15 वर्षों से प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में अतिथि विद्वान के रूप में सेवा दे रहे थे। उनके चार भाई है, पिता का भी देहांत हो चुका है। पूरे परिवार का पालन-पोषण प्रति कार्य दिवस की अतिथि विद्वान की नौकरी से कर रहे थे। उन्होंने बेहद गरीबी में जीवन यापन करते हुए पीएचडी की उपाधि हासिल की थी। लंबे समय तक अतिथि विद्वान रहने के बाद भी भविष्य अनिश्चित था।

लेकिन सरकार व उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ऑन ड्यूटी मौत होने पर अतिथि विद्वान के परिवार को किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता व रोजगार नहीं दिया जाता है। इतना ही नहीं अब तक 50 से 60 अतिथि विद्वान इसी तरह दुनिया से जा चुके हैं। लेकिन उनके परिवार को कोई लाभ नहीं मिल पाया है।

वहीं झाबुआ, आलिराजपुर, धार  जिलें के अन्तर्गत महाविद्यालयों में कार्यरत अतिथि विद्वानों में शंकर लाल खरवाडिया, पार्वती भाबर, डॉ. अजय आचार्य, जितेन्द्र कुमार नायक, जितेन्द्र सिंह कौरव, डॉ. मानसिंह चौहान, डॉ. सुनील जाट, डॉ. जुली जैन, डॉ. प्राची शर्मा आदि सहित प्रदेशभर के महाविद्यालयों के अतिथि विद्वान मृत अतिथि विद्वान के परिवार को आर्थिक मदद कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश अतिथि विद्वान नियमितीकरण संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह भदौरिया ने इस संबंध में बताया है कि यदि सरकार द्वारा अतिथि विद्वानों के भविष्य लिए ठोस नियम होते तो मृत अतिथि विद्वानों के परिवार को कुछ मिल पाता। ऐसा लगता है कि हमने अतिथि विद्वान बनकर कोई गुनाह कर दिया है। इसलिए सरकार हमारी तरफ ध्यान नहीं दे रही है।

संघर्ष मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी शंकरलाल खरवाडिया ने भी दुखी होकर बताया कि हम भी इंसान हैं। वर्ष 2002 से उच्च शिक्षा विभाग में काम कर रहे हैं। फिर भी सरकार मरने वाले के परिवार कुछ नहीं दे रही है। मेरा मोहन सरकार से अनुरोध है कि अतिथि विद्वानों के लिए जल्द से जल्द हरियाणा पॉलिसी लागू करें और अब तक मृत अतिथि विद्वानों के परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी व आर्थिक सहायता प्रदान करें।

Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...