सादलपुर में संत रविदास जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव विशाल शोभायात्रा एवं भंडारे के साथ सम्पन्न।
सादलपुर में संत रविदास जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव विशाल शोभायात्रा एवं भंडारे के साथ सम्पन्न। सादलपुर हीरानगर स्थित संत रविदास जी महाराज के मंदिर पर संभाग स्तरीय आयोजन परम पूज्य राष्ट्रीय अमृत वाणी एवं रविदासिया धर्म प्रचारक आचार्य श्री रामदयाल जी शास्त्री के पावन सानिध्य में किया जाकर संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की मूर्ति स्थापना की गई।यज्ञ हवन के साथ मूर्ति के नगर भ्रमण के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई।जब शोभायात्रा नगर के सत्यवीर तेजाजी चौक पर पहुची तो ग्राम पंचायत सादलपुर के सौजन्य से स्वागत मंच से सरपंच प्रतिनिधि अजय डांगी, उपसरपंच प्रतिनिधि लाखनसिंह चौहान, रामभरोसे वर्मा, शिवनारायण जाट, राजेश वर्मा,उदयसिंह चौहान, घनश्याम चौहान, भोमसिंह पटवारी, विष्णु दायमा,सुनील निगम, आ...