Skip to main content

देपालपुर में किसान महापंचायत कांग्रेस की दुसरी बडी रैली

देपालपुर। हफ्तेभर में कांग्रेस की दूसरी बड़ी रैली देपालपुर में हुई। रविवार को यहां प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पहुंचे।

 इस कार्यक्रम को किसान महापंचायत नाम दिया गया, जहां करीब तीस हजार लोग पहुंचे थे। यह भीड़ कांग्रेस नेताओं के लिए भी काफी उत्साहित करने वाली थी। कमलनाथ ने यहां बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानों की बदहाली जैसे सभी मुद्दों पर प्रदेश सरकार को जमकर घेरा। इस रैली में देपालपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता डाबी और उनके पति मिश्रीलाल आयोजनकर्ता विशाल पटेल के नेतृत्व में फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। यहां आमसभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में बदलाव आ रहा है, परंतु मुझे चिंता है कि युवा तड़प रहा है, भटक रहा है। हमारे यहां बीते 13 साल से इन्वेस्टर्स समिट हो रही है मगर उद्योग नहीं लग रहा, उल्टा बंद हो रहा है, जिसके चलते युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो युवाओं को मिलने वाले वेतन में

सरकार अपनी ओर से 25 प्रश मिलाएगी।






कमलनाथ ने किसान महापंचायत में जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आलोचना की, वहीं कांग्रेस की सरकार बनने पर लोगों को एक वादा भी दे दिया। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री सरकारी खर्चे पर जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। ऐसा लगता है मानो वह आशीर्वाद लेने नहीं आशीर्वाद खरीदने आए हैं। विज्ञापनों में 1 महीने में 200 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। मैं प्रदेश के मुखिया से कहना चाहता हूं कि यह 200 करोड़ रुपए देपालपुर के युवा बेरोजगारों में को दे दें तो बेरोजगारी खत्म हो जाएगी।


सभा में अजय सिंह राहुल भैया ने भी संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं एवं बड़ी संख्या में किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्याओं को भाजपा सरकार की विफलता का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि मैं शिवराज सिंह के झूठ पर पीएचडी कर रहा हूं। सिंह ने कहा कि जनता ने उन पर जूते फेंके, पत्थर फेंके, उनका विरोध किया तो उन्होंने इसका आरोप मुझ पर लगा दिया। मैं कहना चाहता हूं कि प्रदेश की जनता अब आपको समझ चुकी है। मैं विरोध करता हूं तो सामने से करता हूं और जब विधानसभा में इनका विरोध किया तो यह विधानसभा छोड़कर भाग गए थे। यहां अरुण यादव ने भी लोगों को संबोधित किया।


कार्यक्रम की शुरुआत में स्वागत भाषण देते हुए आयोजक विशाल पटेल ने लोगों से कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाए जाने का समर्थन मांगा। इस पर कमलनाथ मुस्कुराते नजर आए। पटेल ने कहा कि आज देपालपुर के शासकीय चिकित्सालय की दुर्दशा किसी से छुपी हुई नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है वे एक विशाल अस्पताल का निर्माण यहां करवाएंगे।





कार्यक्रम में पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने भी लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम को विधायक तथा प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष जीतू पटवारी, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सदाशिव यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष बहादुर पवार ने भी लोगों के बीच अपनी बात रखी। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र दुबे ने किया। आभार कांग्रेस नेता एम राशिद ने माना। मंच पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सज्जान सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल, पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू, पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार, तुलसीराम सिलावट, नगर परिषद अध्यक्ष चंद्रजीत यादव, हरिनारायण पटेल आदि उपस्थित थे।

सैकड़ों मंच लगे स्वागत के लिए

Comments

Popular posts from this blog

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...

"तिरंगे की शान में रंगा स्काय हाईट्स एकेडमी विद्यालय और देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ "

 "तिरंगे की शान में रंगा  स्काय हाईट्स एकेडमी विद्यालय और देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ "  स्वतंत्रता दिवस के  80 वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय परिसर में प्रेसिडेंट महोदया सुनीता शारदा ,संचालक  गिरधर शारदा एवं प्राचार्य महोदया माधवी वर्मा  द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगा को सलामी दी गई।  विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएँ, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन किया। संचालक महोदय ने समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएँ दी । विद्यालय की  प्राचार्या  महोदया उद्बोधित करते हुए कहा कि जेन जेड अर्थात युवा शक्ति को सुपर पावर बनाना है ।साथ ही जेन अल्फा से कहा कि 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करना होगा और विद्यार्थियों को देश की एकता , अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।  हेड गर्ल याशिका  चौ...