Skip to main content

इंदौर , फर्जी दस्तावेजों के जरिए धोखाधड़ी के एक मामले में इंदौर हाई कोर्ट ने कहा, सिर्फ हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की रिपोर्ट के आधार पर कूटरचित दस्तावेज बनाने से जुड़ी धाराएं नहीं हटाई जा सकतीं।


इंदौर , फर्जी दस्तावेजों के जरिए धोखाधड़ी के एक मामले में इंदौर हाई कोर्ट ने कहा, सिर्फ हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की रिपोर्ट के आधार पर कूटरचित दस्तावेज बनाने से जुड़ी धाराएं नहीं हटाई जा सकतीं। गवाहों के बयान सहित अन्य दस्तावेजों का भी पूरा विश्लेषण जरूरी है। धार के पीथमपुर थाने से जुड़े मामले में जस्टिस शैलेंद्र शुक्ला की कोर्ट ने निचली अदालत को धोखाधड़ी की अहम धाराएं जोडऩे और सेशन कोर्ट में सुनवाई के आदेश दिए।


एडवोकेट आयुष पांडे व अंशुल राजपूरोहित
 के मुताबिक, धार निवासी गोविंद यादव ने पीथमपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने विनोद पंवार से मकान बनाने के लिए करीब १० लाख रुपए का लोन लिया था। इसके एवज में विनोद ने एक हजार रुपए का खाली स्टाम्प और कुछ चेक भी लिए थे। निर्धारित समय के बाद गोविंद ने लोन चुका दिया तो विनोद ने कहा मकान मेरे नाम हो चुका है, अब पैसे नहीं लूंगा। स्टाम्प पर मकान विनोद पंवार के नाम होने की बातें फर्जी रूप से लिखी गई थीं। पुलिस ने भादवि की धारा ४२०, ४६७, 4६८ और ४७१ में केस दर्ज चालान पेश किया था। गोविंद का आरोप था, गोविंद ने फर्जी दस्तावेज बनाए हैं, मकान बेचने के स्टाम्प पर उन्होंने साइन नहीं की। कोर्ट ने जांच के लिए हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की रिपोर्ट मंगवाई थी, जिसमें गोविंद के साइन होने की बात सामने आई थी। इस पर कोर्ट ने कूटरचित दस्तावेज बनाने से जुड़ी धारा ४६७, ४६८ और ४७१ हटाकर सिर्फ ४२० में केस चलाने के आदेश दिए थे, जिससे केस की सुनवाई जेएमएफसी कोर्ट में शिफ्ट होना थी। इस निर्णय के खिलाफ गोविंद ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट मे सुप्रीम कोर्ट के कुछ फैसले पेश किए गए, जिनमें तर्क था कि सिर्फ हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की रिपोर्ट के आधार पर धाराएं कम नहीं की जा सकतीं। केस में गवाह सहित अन्य सबूत हैं तो उनका परीक्षण भी जरूरी है। कोर्ट ने तर्कों से सहमत होकर निचली अदालत को भादवि की धारा ४६७, ४६८, ४७१ जोडऩे के आदेश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...