Skip to main content

बेटमा - लेबड भागवत कथा के समापन पर विशाल शौभा यात्रा निकाली,दो जोडो का सामुहिक विवाह भी हुआ |


रणजीत मंडलोई,बेटमा
 धार। ग्राम लेबड़ में मातृशक्ति सेवा महिला मंडल एवं समस्त ग्रामवासी लेबड़ द्वारा आयोजित भागवत कथा सप्ताह का सुदामा चरित्र और राजा परीक्षित मोक्ष की कथा के वर्णन के साथ समापन किया गया।

 व्यासपीठ से पंडित लोकेशानंद शास्त्री ने कहा कि एक बार राजा परीक्षित आखेट के लिए वन में गए। वन्य पशुओं के पीछे दौड़ने के कारण वे प्यास से व्याकुल हो गए तथा जलाशय की खोज में शमीक ऋषि के आश्रम पहुंच गए। उन्होंने सोचा कि मुझे वहीं पानी मिलेगा और सत्संग मिलेगा। इस आशा से राजा आश्रम पहुंचे किंतु वहां सन्नााटा छाया था।

राजा का स्वागत करने कोई नहीं आया। राजा आगे चलकर देखते हैं तो राजा ने प्रणाम किया लेकिन ऋषि ध्यानमग्न थे। वे राजा से कैसे बोलते। राजा को लगा कि आंख मूंदकर ध्यान का ढोंग कर रहे हैं। मेरा अपमान कर रहे हैं। यह सोचकर राजा क्रोधित हो गए। क्रोध में विवेक नष्ट हो गया। राजा को एक वृक्ष के नीचे एक मरा हुआ सर्प दिखाई दिया।

राजा ने मरे हुए सर्प को उठाया और आश्रम में लौटकर ऋषि के गले में डाल दिया। राजा को जाते हुए वहां से एक दो ऋषिकुमारों ने देख लिया। उन्होंने सारी बात ऋषि श्रृंगी को बताई। उन्होंने राजा परीक्षित को श्राप दे दिया कि ऐसे निराधम राजा की मृत्यु आज से सातवें दिन तक्षक नाग के काटने से होगी। राजा भयभीत हुआ। राजा गंगा तट पर रहने लगा। वहां व्यास पुत्र शुकदेव मुनि पहुंचे। उन्होंने भागवत कथा सुनाई। तभी से पुण्यपद सुनने का लाभ हम सभी को प्राप्त हो रहा है। राजा ने भी भागवत का आयोजन किया और मोक्ष को प्राप्त हुए। कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

कथा व हवन के बाद शोभायात्रा निकाली गई जो कि कथा पंडाल से प्रारंभ होकर ग्राम के मंदिर दर्शन कर पुनः कथा पंडाल पहुंची।

यहां पर महाप्रसादी का वितरण किया गया।
निशुल्क दो जोड़ों का विवाह

मातृशक्ति सेवा महिला मंडल एवं समस्त ग्रामवासी लेबड़ द्वारा आयोजित भागवत कथा के समापन के साथ दो जोड़े का निशुल्क विवाह करवाया गया। इसमें समिति द्वारा कन्यादान किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा के समिप ग्राम लीलेडीपुरा मैं बनाए जा रहे स्लॉटर हाउस (बुचडखाना) को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल में भारी आक्रोश दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

 बेटमा के समिप ग्राम लीलेडीपुरा मैं बनाए जा रहे स्लॉटर हाउस (बुचडखाना) को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल में भारी आक्रोश दी उग्र आंदोलन की चेतावनी --- अत्यंत गंभीर चेतावनी तहसील देपालपुर, जिला इंदौर तहसील देपालपुर के अन्तर्गत ग्राम लीलेडीपुरा में प्रस्तावित नया बुचरखाना (वधशाला) सम्पूर्ण हिंदू समाज की धार्मिक आस्था, परंपराओं, और संस्कृति का खुला अपमान है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, और हिंदू समाज इस कृत्य की कट्टर निंदा करता है और इस चेतावनी के माध्यम से साफ़ शब्दों में ऐलान करता है: > यदि ग्राम लीलेडीपुरा में इस बुचरखाने का निर्माण  तुरन्त बंद नहीं किया गया, तो हम तहसील और जिला स्तर पर उग्र, अडिग और निर्णायक जनांदोलन छेड़ेंगे। यह आंदोलन तीव्र, व्यापक और रुकने वाला नहीं होगा — यह धर्म, आस्था और अस्तित्व की लड़ाई है। हम स्पष्ट रूप से कहते हैं — या तो यह वधशाला रुकेगी, या फिर प्रशासन का चैन। इस संघर्ष के सभी परिणामों की पूरी जिम्मेदारी होगी: बुचरखाने के स्वामी की, निर्माण में सहयोग देने वालों की, और प्रशासन की निष्क्रियता की। बजरंग दल और हिंदू समाज किसी भी क़ीमत पर इस अपवित...