Skip to main content

Honey Trap Case : इंदौर एसएसपी ने बताया- संगठित गिरोह की तरह करते थे काम

इंदौर.

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित हनीट्रैप मामले में इंदौर एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र ने बताया इंदौर के एक फरियादी जो कि नगर निगम में पदस्थ है उनकी शिकायत पर ज्ञात हुआ कि एक महिला है जो अपने अन्य साथियों के साथ में उन्हें वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल कर रही है और 3 करोड रुपए की मांग की. इस पूरे मामले में थाना पलासिया में एक प्रकरण दर्ज किया गया 419 384 405 बटा 19 506 120 बी व अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया और प्रकरण को इन्वेस्टिगेशन में लिया गया यह लोग क्रेटा वन में भोपाल से इंदौर आए थे इनके साथ में एक मोनिका नाम की महिला और ड्राइवर जो गाड़ी चला रहा था. इन तीनों को क्रेटा कार के साथ में प्रारंभिक रूप से पुष्टि होने के पश्चात पकड़ा गया गिरफ्तार किया गया.

 इससे इस पूरे घटनाक्रम मैं जानकारियां संकलित की गई इनके ग्रुप में भोपाल की कुछ अन्य महिलाएं भी शामिल थी जिसमें भोपाल पुलिस की सहायता से अन्य महिलाओं को हिरासत में लिया गया जिनके नाम श्वेता जैन पति विजय जैन श्वेता जैन पति स्वप्निल जैन सोनी पति अनूप सोनी इन तीनों को पूछताछ की परिधि में लाया गया इस प्रकरण में अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी की गई है इनके नेटवर्क मोबाइल फोन व इससे जुड़े हुए जो गैजेट से वह जप्त किए गए हैं एसएसपी ने बताया कि फरियादी हरभजन सिंह  नगर निगम में कार्यरत है को इंदौर के एक होटल में बुलाया और यहां पर उस वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल करने का प्रयास किया जा रहा था इनकी पहचान कुछ महीनों से थी बाकी प्रॉपर इन्वेस्टिगेशन किया जा रहा है. बता दें कि प्रदेश भर में इस गैंग ने पहले कई अन्य लोगो को ब्लैक मेल किया है पहले हुस्न के जाल में फँसाती थी जिसके बाद विडियो बना लेती थी पूरे मामले में कई बड़े पत्रकारों के साथ मिलकर मोटी रक़म वसूलने का काम किया जाता था सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल के एक बड़े संस्थान के पत्रकार कि भूमिका सामने आई है लेकिन मामले में कई बड़े लोगो के नाम के ख़ुलासे होने के चलते मामले को दबाने का प्रयास जारी है अगर सही ढंग से पूरे मामले में ख़ुलासा हो जाता है तो प्रदेश में चल रहे ऐसे नैक्सेस का ख़ुलासा होगा जो  सफ़ेद पोस के साथ साथ कमल के सिपाहियों और हुस्न कॉकटेल किस तरह से काम कर रहा है हालाँकि पूरे मामले कि जाँच एटीएस कर रहा है जिसके बारे में एमपी में कहा जाता है कि इसके अधिकारी ख़ासकर संजीव शमी सच को सच करने के लिए जाने जाते है अब देखना यह है कि इस मामले में प्रदेश में चलने वाले नैक्सस में कितना ख़ुलासा एटीएस एमपी कर सकती है।

इंदौर से राजेन्द्र सूर्यवंशी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...