Skip to main content

Video प्रशासनिक पुख़्ता इंतजामों के बीच बेटमा ने फिर एक बार समरसता से एकता की मिसाल पेश की


रिपोर्टर-
रमेश कांकरवाल, बेटमा

प्रशासनिक पुख़्ता इंतजामों के बीच बेटमा ने फिर एक बार समरसता से एकता की मिसाल पेश की।

बेटमा में सांप्रदायिक सौहार्द्र के साथ मोहर्रम की कत्ल की रात में मुस्लिमों के ताजिए और डोल ग्यारस पर्व पर हिन्दुओं के डोल ,झाँकियाँ और अखाड़े एक साथ निकले।

अखाड़े में एक ओर देपालपुर विधायक विशाल पटेल ने

 तो दूसरी ओर देपालपुर के पूर्व विधायक मनोज पटेल ने भी अपने जौहर दिखाए।

सदभावना और एकता की मिसाल के साथ बेटमा नगर में दोनों ही त्योहार धूमधाम से बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाए गए।

सभी डोल अनपूंर्णा मंदिर से एक साथ होकर तम्बोली मोहल्ला, गलगोया कुशवाह मोहल्ला, से कटकटपूरा पहुंचे जहाँ मुस्लिम समाज की ओर से कटकटपुरा इमामबाड़े पर हिंदू धर्म के सभी डोल के पुजारियों,और हिंदुओं  का भव्य स्वागत किया। हिन्दुओ ने मुस्लिमों का स्वागत कर कौमी एकता की मिसाल पेश की।

 इस अवसर पर दोनों धर्मों के लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर त्योहारो की बधाइयां दी।

इसके बाद नगर के मुख्य मार्ग सहित पूरा बाजार में आकर्षक ताज़िए, झांकियां ,डोल और अख़ाडे एक साथ निकले। जगह-जगह मंचों से दोनों धर्मो के लोगों, ताज़िए, झांकियों, डोल, अखाड़ों के पहलवानों, उस्तादों, और कलाकारों का स्वागत किया गया।
कॉग्रेस के मंच से विधायक विशाल पटेल,असलम शेख,लोकेन्द्र सिंह चौहान सचिन सोनी आदी ने स्वागत किया |
मुस्लिम कमेटी के मंच से यावर खान व साथियो द्वारा स्वागत किया गया |

पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल मित्र के मंच से राहुल पटेल,सन्तोष जाट,रणजीत मंडलोई,नरेन्द्र सूर्यवंशी,दिपक कुमरावत,संदीप चौधरी,गोविन्द मंडलोई,अंकित खत्री,राहूल दायमाआदी ने स्वागत किया |

नगरपरिषद -भाजपा के मंच से पूर्व विधायक मनोज पटेल,जिला पंचायत उपाध्यक्ष गोपाल सिंह चौधरी,नगर परिषद् अध्यक्ष धर्मवीर सिंह चौहान,शशिजायसवाल,निलेश उपाध्याय, कैलाश भांगडिया,मोहन सिंह कछावा,दिनेश गर्ग,मानसिंह गेहलोत, रामनिवास दाऊ,नगर परिषद् उपाध्यक्ष जगदीश खिलावदिया,सतीश चौहान आदी ने स्वागत किया| वही हिन्द रक्षक,व अन्य मंचो से भी कई सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया |

वही कुशवाह मित्र मंडल द्वारा निकाली गई झॉकी मे प्रसिद्ध भजन गायक पियूष कुशवाह व साथियो द्वारा भजनो की शानदार प्रस्तुतिया दी गई |


Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...