Skip to main content

Video बेटमा डोल ग्यारस पर आज : अखाडो के साथ निकलेंगी आकर्षक झांकियां व डोल कई मंचो से होगा स्वागत




बेटमा। नगर में डोल ग्यारस का पर्व सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। रात को अखाड़ों और झांकियों के साथ डोल निकलेंगे, जिन्हें निहारने क्षेत्र से हजारों लोग आएंगे। आयोजन को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा अतिरिक्त फोर्स बुलाया गया है। झांकी निकलने के दौरान इंदौर-धार मार्ग पर नगर में आने-जाने वाले हिस्से का यातायात भी परिवर्तित किया जाएगा।

कुशवाह मित्र मंडल की झॉकी | 




जानकारी के अनुसार विभिन्ना समाजों के डोल शाम 7 बजे गलगोया पहुंचेंगे, यहां सामूहिक आरती के बाद निर्धारित मार्गों से नगर भ्रमण करते हुए अपने-अपने मंदिर पहुंचेंगे। रहवासियों द्वारा डोल की पूजा-अर्चना की जाएगी। उसके बाद देर रात हजारों बल्बों से सुसज्जिात ट्रॉलों पर बनी आकर्षक झांकियों का कारवां निकलेगा। इनके आगे नगर व ग्रामीण क्षेत्र से आए अखाड़े चलेंगे, जो कि हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे।

विभिन्ना स्थानों पर राजनीतिक दलों, संस्थाओं व समाजों द्वारा मंच लगाकर समाज प्रमुख, झांकी निर्माता व अखाड़ों के उस्ताद, कलाकारों का सम्मान किया जाएगा।

देर रात निकलने वाली झांकियों को निहारने के लिए देपालपुर, घाटाबिल्लौद, पीथमपुर क्षेत्र से हजारों लोग आएंगे।

पांच झांकियां निकलेंगी

डोल ग्यारस पर नगर में इस वर्ष 5 झांकियां निकलेंगी। झांकियों को तैयार करने के लिए कलाकार जी-जान से लगे हुए हैं। कुछ झांकियां बाहर से भी बुलवाई गई हैं। सभी झांकियां 35 फीट लंबे ट्रॉले पर बनाई गई हैं।

भगवान शिव प्रसंग पर झांकी
श्रीकृष्ण ग्रुप द्वारा इस बार भगवान शिव प्रसंग पर झांकी बनाई गई है। इस झांकी में भगवान भोलेनाथ धूनी रमाते एवं डमरू घुमाते दिखाए गए हैं। झांकी को स्थानीय कलाकार माखन व साथियों द्वारा थर्माकोल की सैकड़ों सीटों से सुसज्जिात किया गया है।

 नगर परिषद द्वारा नरसिंह अवतार प्रसंग पर झांकी बनाई गई है। इस झांकी में भगवान नरसिंह को खंभे में से प्रकट होते व राजा हिरणकश्यप का वध करते हुए दिखाया जाएगा।

राजवाड़ा चौक की झांकी गोवर्धन पर्वत प्रसंग पर बनाई गई है। इसमें भगवान कृष्ण को गोवर्धन पर्वत उठाते एवं राधा व गोपियां बंशी पर नृत्य करते हुए दिखाई देंगी। कुशवाह मित्र मंडल की झांकी माता की आराधना प्रसंग पर आधारित है। इसमें मां अन्नापूर्णा को शेर पर सवार व ऋषि मुनियों को हवन, तपस्या करते व नगाड़े बजाते दिखाया जाएगा।

 संस्था संकल्प द्वारा राधा-कृष्ण प्रसंग पर झांकी बनाई गई है। इस झांकी में भगवान कृष्ण राधाजी को झूला झुलाते व रासलीला करते दिखाई देंगे।

Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...