Skip to main content

स्वास्थ्य विभाग के मॉडल हॉस्पिटल पीसी सेठी में डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता की मौत

स्वास्थ्य विभाग के मॉडल हॉस्पिटल पीसी सेठी में डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता की मौत

इंदौर प्रदेश में  स्वास्थ्य सुविधाओं के  तमाम  दावों के बावजूद अस्पतालों में प्रसूता ओं की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है आज फिर प्रदेश के मेडिकल हम कहे जाने वाले इंदौर के मॉडल हॉस्पिटल पीसी सेठी में सिमरन पति रोहित 25 वर्ष निवासी भागीरथपुरा की डिलीवरी के बाद ऑपरेशन बिगड़ने पर मौत हो गई हालांकि अब इस मामले से बचने के लिए डॉक्टर तरह-तरह की दलीलें दे रहे हैं दरअसल भागीरथपुरा निवासी सिमरन पति रोहित उम्र 25 वर्ष डिलीवरी के लिए इंदौर के पीसी सेठी अस्पताल में 22 अक्टूबर को भर्ती हुई थी यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मुक्ता जैन द्वारा ऑपरेशन कर प्रसूता की सीजर डिलीवरी कराई थी डिलीवरी कराने के बाद लगातार रक्त स्त्राव होने के कारण सिमरन की हालत अचानक बिगड़ने लगी और उसे लगातार ब्लीडिंग होती रही लिहाजा  मरीज का ब्लड प्रेशर  कम होता चला गया इसके बाद डॉक्टर मुक्ता जैन और अस्पताल का स्टाफ सिमरन की बिल्डिंग को नहीं रोक पाया तो अचानक प्रसूता को एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया इतना ही नहीं जिस एंबुलेंस से रेफर किया गया उसमें ऑक्सीजन सिलेंडर में ऑक्सीजन ही नहीं थी इसके अलावा एम वाय अस्पताल के  स्त्री रोग विभाग में पीड़िता के परिजनों को अस्पताल में एक दो नहीं बल्कि ए नेगेटिव  श्रेणी का 17 यूनिट ब्लड लाने को कहा गया प्रसूता के परिजनों द्वारा इंदौर के तमाम अस्पतालों और ब्लड डोनर ओ से गुहार लगाकर ब्लड तो अरेंज कर लिया गया लेकिन सिमरन को बचाने के तमाम प्रयासों के बावजूद 24 अक्टूबर को सुबह 5:00 बजे सिमरन की एमवाय अस्पताल में मौत हो गई सिमरन की मौत की खबर सुनते ही उग्र हुए परिजन पीसी सेठी अस्पताल पहुंचे यहां आक्रोशित लोगों ने डॉक्टर मुक्ता जैन के खिलाफ कार्यवाही की मांग की इस दौरान आनन-फानन सीएमएचओ डॉ प्रवीण जड़िया ने मुक्ता जैन को छुट्टी पर भेज दिया इसकी वजह बताई गई कि डॉक्टर के मौजूद रहते जांच प्रभावित हो सकती है हालांकि प्रसूता का शव जब एमवाय अस्पताल के मोर्चरी में पहुंचा तो पीसी सेठी से इलाज से संबंधित दस्तावेज ही एमवाई अस्पताल नहीं पहुंचे लिहाजा यहां भी बड़ी संख्या में परिजन सुबह से ही पोस्टमार्टम होने का इंतजार करते रहे इस दौरान परिजनों ने आशंका जताई की पीसी सेठी के डॉक्टर प्रसूता के मेडिकल दस्तावेजों में गड़बड़ी कर रहे हैं इसलिए दस्तावेज पोस्टमार्टम के पहले एम वाय अस्पताल नहीं भेजे इधर इस मामले में सीएमएचओ डॉ प्रवीण जडिया ने बताया डी आई सी के कारण खून पतला होने के कारण रक्तस्राव हुआ है इस मामले की जांच करा रहे हैं जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी इस मामले की जांच प्रभावित करने की आशंका के चलते डॉक्टर मुक्ता जैन को अवकाश पर भेजा गया है

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...