Skip to main content

माफियाओं के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही में बेटमा पुलिस ने 20 पेटी देसी शराब सहित आरोपी को गिरफ्तार किया


 माफियाओं के विरुद्ध की जा रही  कार्यवाही में बेटमा पुलिस ने  20 पेटी देसी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार किये |


बेटमा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पश्चिम एसपी के आदेशों को फॉलो करते हुए अपनी सक्रियता दर्शाते हुए बेटमा पुलिस ने फिर अपनी मजबूती और सक्रियता का उदाहरण पेश करते हुए अवैध रूप से ले जा रही  20पेटी देसी शराब जिसकी कीमत लगभग 90हजार है 2 स्थानों से बरामद की गई । दो आरोपियों को  एक वाहन के साथ  गिरफ्तार किया गया और एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है । लगातार अवैध रूप से कर रहे कारोबार और अवैध रूप से लाई जा रही शराब पर बेटमा थाना शिकंजा कसे हुए हैं, वहीं देपालपुर और गौतमपुरा थाने पर इस प्रकार की कोई दंडात्मक कार्यवाही देखने को नहीं मिली जबकि दोनों थाने से लगे हुए  नजदीकी गांवों में लगातार शराब बेची जा रही है । सूत्रों की मानें तो अवैध रूप से बेची जा रही शराब माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं ,कि उनका कहा इस प्रकार से दर्शाया जाता है कि प्रशासन और आबकारी विभाग को जब हम बंदी देते हैं तो कौन ऐसी ताकत होती है जो हम पर हाथ डाले । वही देपालपुर तहसील का आबकारी विभाग कार्यालय केवल मात्र दिखावे का स्थान है जहां पर महीने में कुछ समय के लिए खुला पाया जाता है और सूचना देने पर भी किसी भी प्रकार की कार्यवाही को अंजाम नहीं दिया जाता जो यह दर्शाती है कि अवैध रूप से बेची जा रही शराब माफियाओं की कहीं ना कहीं उन से सांठगांठ है।
 अपने कार्यों को लेकर जहां बेटमा थाना प्रभारी डी पी एस चौहान लगातार प्रशंसा का विषय बने हुए हैं वहीं उनकी टीम उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह गौर ज्ञानेंद्र सिंह भदोरिया आरक्षक चालक मुकेश कि इस कार्य में सराहनीय भूमिका पाई गई ।  थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि हर मुखबीर हमारा प्रहरी है और खासकर प्रेस हमारी खास सहयोगी है।





Comments

Popular posts from this blog

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...

"तिरंगे की शान में रंगा स्काय हाईट्स एकेडमी विद्यालय और देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ "

 "तिरंगे की शान में रंगा  स्काय हाईट्स एकेडमी विद्यालय और देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ "  स्वतंत्रता दिवस के  80 वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय परिसर में प्रेसिडेंट महोदया सुनीता शारदा ,संचालक  गिरधर शारदा एवं प्राचार्य महोदया माधवी वर्मा  द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगा को सलामी दी गई।  विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएँ, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन किया। संचालक महोदय ने समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएँ दी । विद्यालय की  प्राचार्या  महोदया उद्बोधित करते हुए कहा कि जेन जेड अर्थात युवा शक्ति को सुपर पावर बनाना है ।साथ ही जेन अल्फा से कहा कि 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करना होगा और विद्यार्थियों को देश की एकता , अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।  हेड गर्ल याशिका  चौ...