Skip to main content

Video बेटमा की बेटियों ने रचा इतिहास। शिवानी पांचाल और मंजू चौहान ने गोवा में भारत का लहराया परचम।



रिपोर्टर - रमेश कांकरवाल ,बेटमा।

बेटमा की बेटियों ने रचा इतिहास। शिवानी पांचाल और मंजू चौहान ने गोवा में भारत का  लहराया परचम। बेटमा आगमन पर बेटमा नगर वासियों ने दोनों बेटियों का किया भव्य नागरिक अभिनंदन।

    दरअसल गोवा के पेटम इंडोर स्टेडियम मैं आयोजित इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप जिसमें 13 देशों के 2000 .   खिलाड़ियों ने अपनी  भागीदारी की।
  वही अक्टूबर माह में नेशनल कराटे टीम का चयन हुआ, जिसमें बेटमा की दो बेटियां नेशनल कराटे टीम में चयनित हुई। 2 महीने लगातार मेहनत करने के बाद वह अपना दम आजमाने अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप गोवा में आयोजित होने वाली 3sckfi   कराटे चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए दोनों बेटियों ने अपना दमखम भारत के लिए  फाइट एरिया में दिखाया।

   17 वर्ष के आयु समूह में 46kg के भार में  शिवानी पांचाल  ने पहली फाइट भूटान नेपाल की साइना शाह से  हुई। शिवानी पांचाल विजेता रही। दूसरी फाइट  बांग्लादेश की  नसरत जोहन रफी जिस में भी भारतीय टीम की शिवानी पांचाल विजेता रही ।
लास्ट फाइट स्वर्ण मेडल के लिए खेली जा रही थी। मलेशिया की अमीना को हराकर स्वर्ण पथ पर अपने नाम का कब्जा किया और अपने भारत को एक नई ऊंचाइयां दिलाई। साथ ही दूसरी बेटी मंजू चौहान  उम्र 24 वर्ष  वजन 36 किलो  समुह में एक-एक को हरा हरा  कर.   अपना नाम स्वर्ण मेडल  तक ले जाने में कामयाब रही। आखिरी फाइट में मंजू चौहान ने पाकिस्तान की  सोना अमीर को हराकर भारत को एक बार फिर गोवा में विजयी किया। इसी तरह काटा इवेंट में ब्रांच मेडल मिला। दोनों ने मीडिया से बात करने पर  बताया कि यह स्पर्धा बडी ही रोमांचक थी। और हमने इस स्पर्धा को भारत का मान रखते हुए अपनी पूरी ताकत लगाई और गोल्ड मेडल तक पहुंचे। उनके कोच जितेंद्र वर्मा ने बताया कि इन दोनों बेटियों ने बेटमा ही नहीं, मध्य प्रदेश और अपने राष्ट्र का नाम गौरवान्वित किया है । इनके कोच वर्मा ने बताया कि आने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप दुबई में आयोजित की जाएगी, जिसमें यह दोनों बालिकाएं अपने राष्ट्र का नाम फिर एक बार रोशन करेंगी। दोनों बेटियों की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने से बेटमा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीराम निवास दाऊ के अथक प्रयासों से बेटमा के लोगों ने आर्थिक सहयोग देकर इस प्रतियोगिता में पहुँचाया। बेटमा में अपने राष्ट्र का नाम गौरवान्वित करने पर दोनो बेटियों का  बेटमा पहुंचने पर प्रेस क्लब बेटमा एवं रामनिवास दाऊ के साथ बेटमा के नागरिकों ने अम्बेडकर चौराहे पर स्वागत किया। लोगों ने इनको खूब सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।

Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...