Skip to main content

Coronavirus Indore News : इंदौर में सांसद के बंगले के पास मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज


इंदौर। Coronavirus Indore News : शहर में कोरोना वायरस संक्रमण नए इलाकों में भी मिल रहा है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद शंकर लालवानी के बंगले के पास एक काेरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के आला अधिकारी पुष्टि करने से बचते रहे

हालांकि फ‍िलहाल स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के आला अधिकारी इस बारे में पुष्टि से बचते रहे लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मरीज के परिवार के अन्‍य सदस्‍यों की सैंपलिंग की गई है।

उल्‍लेखनीय है कि इंदौर सांसद शंकर लालवानी पूर्वी क्षेत्र में मनीषपुरी कॉलोनी में रहते हैं। यह सघन पॉश काॅलोनी है। कोरोना पॉजिटिव मिलते ही स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का अमला भी हरकत में आ गया। मरीज के संबंध में अभी विस्‍तृत जानकारी नहीं मिल सकी
है।

Comments