Skip to main content

बेटमा सोमवार को मनाया जाएगा दशहरा... पर आयोजन को लेकर असमंजस बरकरार

 सोमवार को मनाया जाएगा दशहरा...

पर आयोजन को लेकर असमंजस बरकरार..



*बेटमा*:- नगर में पावन नवरात्रि पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। माँ भगवती की आराधना में श्रद्धालु रमे हुए है। नवमी एवं दशमी तिथि के एक ही दिन रविवार को आने से कुछ असमंजस की स्तिथि निर्मिति हुई थी। शमी पूजन एवं सोमवार को भी दशमी तिथि होने से सर्वानुमति से सोमवार को दशहरा रहेगा  अखिल भारतीय पुजारी संघ के राष्ट्रीय सचिव पंडित मनोज जोशी, नगर परिषद अध्यक्ष बब्बी दरबार एवम सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के पूर्व संयोजक रामनिवास दाऊ ने सोमवार को दशहरा रहेगा की बात कही है।



*घुड़दौड़, निशानेबाजी, आतिशबाजी को लेकर असमंजस बरकार*:- दशहरा सोमवार को तो मनाया तो जाएगा लेकिन आयोजन होंगे या नही इसको लेकर अभी तक असमंजस की स्तिथि बनी हुई है। प्रदेश के प्रसिद्ध दशहरो में शुमार बेटमा का दशहरा अपने आप मे अनूठा दशहरा है। पर इसकी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक परंपरा पर अभी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। माँ अमन चमन की टेकरी पर बीते कई सालों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता आ रहा है जिसमें घुड़दौड़, निशानेबाजी, आतिशबाजी एवं पुरुस्कार वितरण शामिल होता है जिसमें आसपास के लगभग 50 हजार से अधिक की संख्या में लोग शामिल होते है। पिछले साल सत्ता परिवर्तन होते ही विधायक विशाल पटेल के समर्थकों ने व सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष व कांग्रेस पार्टी के लोगों ने अमन चमन विकास मंच बना कर व ग्राम पंचायत सलमपुर के लेटर पेड़ पर दशहरा उत्सव मनाने की अनुमति ली थी ओर विधायक को ही आयोजक बना दिया था फिर बेटमा नगर का दशहरा उत्सव विधायक ने अपने हाथ मे लिया था लेकिन इस बार किसी भी प्रकार के आयोजन को लेकर चुप्पी सधी हुई है।



*नही ली अनुमति*:- इस वर्ष वर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष धर्मवीरसिंह चौहान (बब्बी दरबार), रामनिवास दाऊ ने दशहरे को ले कर किसी भी प्रकार की कोई अनुमति नही ली है। उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नगर के सभी वर्गों व सभी राजनीतिक पार्टी के लोगो को साथ लेकर दशहरे का आयोजन होता आ रहा है किंतु पिछले साल सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री चितरंजन सिंह चौहान(लाला दरबार) व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने दशहरे उत्सव को राजनीति की भेंट चढ़ाया वे लोग ही अनुमति लेकर इस वर्ष दशहरा मनाएं।



दाऊ व बब्बी दरबार ने बताया कि हम लोगो ने तो पिछले वर्ष से ही इस आयोजन को छोड़ दिया है इसलिए अब हम नही मनाएंगे वो लोग ही इस आयोजन को मनाए।



Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...