Skip to main content

राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह का गर्म जोशी के साथ स्वागत कर मां नर्मदा लाओ मालवा बचाओ समिति द्वारा ज्ञापन दिया गया ।

 राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह  का गर्म जोशी के साथ स्वागत कर मां नर्मदा लाओ मालवा बचाओ समिति द्वारा ज्ञापन दिया गया ।   



   दिग्ठान (धार) रविवार प्रदेश के उद्यानिकी खाद्य प्रसंस्करण एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह के दिग्ठान में कुशवाह  मैरिज  गार्डन   आगमन पर सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र के द्वारा गर्मजोशी से स्वागत अभिनन्दन किया  गया  साथ  ही धार तहसील में नर्मदा सिंचाई योजना हेतु ज्ञापन दिया गया मां नर्मदा लाओ मालवा बचाओ समिति विगत 1 वर्षों से मां नर्मदा को लाने के लिए प्रयास रत है इस  हेतु आज मंत्री जी को ज्ञापन सौंपा गया इसमें समिति के द्वारा मां नर्मदा को लाने के संकल्पों को  लेते हुए बताया  गया कि अगर मां नर्मदा का जल मालवा क्षेत्र में आता है तो किसानों की बहुत बड़ी समस्या का समाधान और एक उन्नति का रास्ता हमें दिखाई दे रहा है ।इसलिए मंत्री जी के समक्ष ज्ञापन सौंपा गया । 



मालवा क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र  है किंतु भूमि का जल स्तर लगातार घटने से पूरे मालवा क्षेत्र में कृषि कार्य व पेयजल की काफी समस्या आ रही है ।इस हेतु इसके समाधान के लिए केवल एक मात्र उपाय मां नर्मदा का जल मालवा क्षेत्र में आए क्षेत्र के किसानों का कहना है कि हमारी बस एक ही मांग है कि मां नर्मदा के जल को मालवा क्षेत्र में जल्द से जल्द लाया जाए जिससे सिंचाई में सुविधा हो सके और हम पूरे वर्ष भर फसल ले सके क्षेत्र के किसानों के द्वारा विगत 1 वर्ष से इस मां नर्मदा लाओ मालवा बचाओ यात्रा के माध्यम से पूर्व में भी जिला मुख्यालय पर कलेक्टर साहब को ज्ञापन सौंपा गया था जिसमें वाहन रैली के माध्यम से सैकड़ों किसानों ने इस जन आंदोलन में आगे आकर मां नर्मदा के जल को मालवा क्षेत्र में लाया जाए ऐसी मांग की थी । 



विगत कई वर्षों से पतंजलि योगपीठ जिला धार के द्वारा भी प्रयास किया गया परिणामस्वरूप  सरदारपुर, बदनावर,कुक्षी की माइक्रो सिंचाई योजनाएं स्वीकृत हो चुकी है अब  धार जिले की धार तहसील वंचित रह गई है तथा योजना की ब्लयूप्रिंट भी तैयार हो चुकी है ।मां नर्मदा लाओ मालवा बचाओ समिति के साथ पतंजलि योग समिति का पूर्ण सहयोग है। 



अध्यक्ष  पवन जी कुशवाह द्वारा आज मंत्री महोदय को ज्ञापन दिया गया साथ में पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा ,समिति के सदस्य के रामेश्वर  बडगूजर मक्खन कुशवाह, श्याम जयसवाल ,देव करण भगत ,नंदकिशोर कुशवाह,विजय डिंपल ,सोनू मंडवाल ,और साथ ही क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा  प्रान्त के अध्यक्ष सुभाष पटेल एवं कुशवाहा समाज नालछा के पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद्र वर्मा ,नीलेश कुशवाह, मांगीलाल पंजराया, डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया,लीलाधर कुशवाह,सियानन्द सोनगरा, जगदीश खिलावदिया ,सतीष चौहान।संजय कुशवाह,विजय सोनगरा, लालसिंह ठाकुर,यशवन्त सिंह ठाकुर, भेरूसिंह पातलिया, रणजीत मंडलोई (अध्यक्ष प्रेस क्लब बेटमा ) जगदीश दायमा। आसाराम चौहान,उदयसिंह वर्मा, सहित सम्माननीय सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही।



Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...