Skip to main content

पतंजलि योगपीठ जिला धार महिला समिति द्वारा पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर सम्पन्न

 पतंजलि योगपीठ जिला धार महिला समिति द्वारा पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर सम्पन्न 


        

 

  धार , परम पूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज के घर घर योग पहुंचाने के संकल्प को पूरा करने के लिए  कोरोना काल में धार जिले में योग शिविर एवं  योग कक्षाएं सीमित हो गई थी उनको पुनः प्रारंभ करने के लिए पतंजलि योगपीठ जिला धार के द्वारा अभियान चलाया गया।जिला एवं तहसील स्तर पर योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है । 



जहां सलकनपुर , दिलावरा, धामनोद, राजगढ़,कुक्षी,दसई, में निःशुल्क योग शिविर आयोजित किए गए वहीं आर्य समाज पौचौपाटी धार में दिनांक 5 फरवरी से 9 फरवरी 2021 तक पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन महिला पतंजलि योग समिति के तत्वावधान  मे किया गया ,जिसमें प्रशिक्षकों के रूप में महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी आरती यादव एवं पूनम जी द्वारा सभी योग साधकों को योग करवाया गया ।



 शिविर समापन आज दिनांक 9 फरवरी 2021 को विक्रम डूडी भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी एवं युवा भारत राज्य कार्यकारिणी सदस्य के मुख्य आतिथ्य में एवं आर्य समाज धार के प्रधान लाखन सिंह ठाकुर पतंजलि योग समिति सहप्रभारी ,मंत्री महेश आर्य के विशेष आतिथ्य में व पंकज जैन ,प्रदीप जी, दिलीप जी की गरिमामय उपस्थिति में किया गया ।दीप प्रज्वलन कर और सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखें व आर्य समाज धार द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर पूनम जी एवं आरती जी को सम्मानित किया गया  ,सभी योग साधकों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया । शिविर में रोजाना बीस से पच्चीस महिला साधकों ने योग के गुर सीखे। तत्पश्चात टेलीफ़ोन कन्फ्रेस के माध्यम से जिला प्रभारी गण विक्रम डूडी, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा, महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी आरती यादव, किसान विकास समिति जिला प्रभारी सुखलाल रणदा ,युवा भारत जिला प्रभारी सुनील धौरा ने जिले में योग शिविरों एवं योग कक्षाओं को सक्रिय करने तथा आगमी दिनों में तहसीलों का भ्रमण करने की कार्य योजना तैयार कर बैठक ली जाने का संकल्प लिया।



 साथ ही जिले के दोनों योग प्रचारकों को पुनः योग शिविर करने का दायित्व सौंपने के लिए राज्य कार्यकारिणी से अपील की  जावेगी ।व जहां जहां भी योग शिविरों का आयोजन किया गया सभी आयोजकों के लिए साधुवाद ज्ञापित किया गया। यह जानकारी रामभरोसे वर्मा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी जिला धार ने दी।



Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...