Skip to main content

मध्यप्रदेश मीणा समाज सेवा संगठन का संगठनात्म संभागीय कार्यक्रम इंदौर में संपन्न

 मध्यप्रदेश मीणा समाज सेवा संगठन का संगठनात्म संभागीय कार्यक्रम इंदौर में संपन्न


महू से संदीप मौर्या की रिपोर्ट

   इंदौर ,मध्यप्रदेश मीणा समाज सेवा संगठन का कार्यक्रम बड़ी सादगी पूर्वक संभागीय अध्यक्ष सुनील मीणा के नेतृत्व में अहिल्या धर्मशाला रिंग रोड इंदौर में संपन्न हुआ सर्वप्रथम भगवान शिव का अभिषेक कर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से मध्यप्रदेश मीणा सेवा संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,संरक्षक पूर्व विधायक गणपत पटेल प्रदेश अध्यक्ष जगदीशसिंह मीणा उपाध्यक्ष जुगनू जादवसिंह धनावत, कार्यकारी अध्यक्ष गजेंद्रसिंह रावत, प्रदेश महामंत्री वीरसिंह रावत, संभागीय अध्यक्ष सुनील मीणा,  संभागीय महिला अध्यक्ष  जसोदा मीणा, जिला अध्यक्ष भरत मीणा, महिला जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी मीणा प्रदेश मंत्री सुभाष ताजी, प्रदेश मंत्री भरत जोनवाल देवास जिला अध्यक्ष घनश्याम पटेल,  युवा जिला अध्यक्ष देवास अनुराग जोनवाल, अप्पी मीणा, युवा संगठन मंत्री आकाश मीणा विशेष रूप से उपस्थित थे | 

 इस पूरे आयोजन में संगठन के अलग-अलग जिलों से जिला अध्यक्ष व पदाधिकारी पूरे समय उपस्थित रहे कार्यक्रम में भगवान मिनेश के चित्र पर माल्यार्पण किया गया उसके बाद कोविड-19 में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई साथ ही साथ मीणा समाज के मेधावी छात्र छात्राओं और वरिष्ठजनों का सम्मान साल श्रीफल व भगवान मिनेश के फोटो भेंट करके किया गया संरक्षक गणपत पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा संगठन को मजबूत करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिबद्ध होना है मीणा समाज का इतिहास बहुत ही गौरव  गौरवमई  है उसी इतिहास को बरकरार रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक हर तरह का लाभ मिल सके ऐसी हमारी भावना होना चाहिए प्रदेश अध्यक्ष जगदीशसिंह मीणा ने आयोजन के बारे में कहा कि गांव गांव से लेकर शहर पूरे प्रदेश में मीणा समाज के लोगों के लिए हर संभव काम करेंगे शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए विशेष कार्य योजना बनाई जाएगी साथ ही उन्होंने कहा भोपाल में बन रहे मीणा समाज के छात्रावास को जल्द ही मूर्त रूप देकर समाज को उसकी सौगात दी जाएगी प्रदेश उपाध्यक्ष जुगनू जादवसिंह धनावत ने कहा कि हमारा प्रयास हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करने का रहेगा समाज के लिए शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार को विशेष महत्व देते हुए सब को एकजुट होने की बात कही अतिथियों का स्वागत जगन्नाथ भारती, भागीरथ लोदवाल, मांगीलाल जमीदार, उमरावसिंह धनावत,अरुण मीणा, मुन्नालाल मीणा, जितेंद्र मीणा, सुनील भारती, प्रहलादसिंह मीणा ने स्वागत किया। कार्यक्रम में मीणा बंधुओं और मातृशक्ति ने बड़ी तादाद में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन संभागीय प्रवक्ता अजय सिंह धनावत ने किया आभार कार्यक्रम के आयोजक संभागीय अध्यक्ष सुनील मीणा ने माना।



Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...