Skip to main content

मध्य प्रदेश की सियासत का रण, भाजपा के आधे से अधिक विधायकों पर मंडरा रहा हार का खतरा: चुनावी सर्वे में 40 विधायकों के रिपोर्ट कार्ड से असंतुष्ट 160 सीटों पर खतरा, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा----

 मध्य प्रदेश की सियासत का रण, भाजपा के आधे से अधिक विधायकों पर मंडरा रहा हार का खतरा: चुनावी सर्वे में 40 विधायकों के रिपोर्ट कार्ड से असंतुष्ट 160 सीटों पर खतरा, सर्वे में  हुआ बड़ा खुलासा----

रणजीत मंडलोई✍️

मध्य प्रदेश में अब चंद माह बाद ही विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजना है। ऐसे में भाजपा द्वारा प्रदेश में 51 फ़ीसदी मतों के साथ ही इस बार भी 200 पार से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए पार्टी द्वारा लगातार कार्यकर्ताओं को अब की बार 200 पर का नारा दिया जा रहा है। इसी बीच पार्टी से लेकर संघ द्वारा जो सर्वे कराए हैं उन्हें पार्टी के सामने बड़े संकट की आहट ही सामने आ रही है। इसकी वजह है किसी भी सर्वे में अब तक सत्ता में वापसी के लिए जरूरी आंकड़ा का पहुंचना आसान नहीं बताया गया है। यही नहीं जो संभावित जीत के आंकड़े बताए जा रहे हैं उनमें 60 से लेकर 80 सीटें ही भाजपा को मिल की बताई जा रही हैं। यही वजह है कि अब इस मामले में पर्दे के पीछे से पूरी तरह संघ सक्रिय हो गया है।

57 सीटों पर बीजेपी की हार तय......

बताया जा रहा है कि संघ द्वारा दी गई सूची में उन 57 सीटों के भी नाम है, जिन पर अभी भाजपा विधायक हैं और उन पर पार्टी की हार तय मानी जा रही है। इसके साथ ही बताया गया है कि अभी की स्थिति में भाजपा अपने कब्जे वाली एक 27 सीटों में से 70 सीटों पर ही जीतने की स्थिति में है। इस हिसाब से देखें तो अभी भाजपा 200 तो ठीक इसकी आधी सीटों पर भी जीत दर्ज करने की स्थिति में नहीं है। दरअसल भाजपा द्वारा तीन सर्वे और संघ द्वारा करीब आधा दर्जन बार सर्वे कराया जा चुका है। इन सभी में हर बार स्थिति पहले से अधिक खराब होती बताई जा रही है।

यह सीटें बनी हुई है भाजपा के लिए बड़ी चुनौती........

भोपाल उत्तर, भोपाल दक्षिण-पश्चिम, भोपाल मध्य, ब्यावरा, राजगढ़, खिलचीपुर, सुसनेर, आगर, शाजापुर, कालापीपल, सोनकच्छ, बुरहानपुर, भीकनगांव, बड़वा, महेश्वर, शिवपुर, सबलगढ़, सुमावली, मुरैना, भिंड, लाहर, गोहद, ग्वालियर पूर्व, ग्वालियर दक्षिण, भितरवार, डबरा, सेवड़ा, करेरा, पिछोर, चाचौड़ा, राधौगढ़, चंदेरी, देवरी, बंड़ा, महाराजपुर, राजनगर, छतरपुर, बिजावर, पथरिया, दमोह, गोनेर, चित्रकूट, रेगांव, सतना, सिहावल, कोतमा, पुष्पराजगढ़, बड़वारा, बरगी, जबलपुर पूर्व, जबलपुर उत्तर, जबलपुर पश्चिम, शाहपुरा, डिंडोरी, बिछिया, निवास, बैहर, लांजी, वारासिवनी, कटंगी, बरघाट, लखनादौन, गोटेगांव, तेंदूखेड़ा, गाडरवारा, जुन्नारदेव, अमरवाड़ा, चौरई, छिंदवाड़ा, परासिया, मुलताई, बैतूल, घोड़ाडोंगरी, उदयपुर, विदिशा, कसरावद, खरगोन, भगवानपुरा, पानसेमल, अलीराजपुर, झाबुआ, पेटलावाद, सरदारपुर, गंधवानी, कुक्षी, मनावर, धर्मपुरी, देपालपुर, इंदौर1, नागदा, तराना, बड़नगर, सैलाना, आलोट,

भाजपा की मौजूदा सिटों पर भी स्थिति कमजोर......

भाजपा वर्तमान समय में जिन 127 सीटों पर काबिज है, उनमें से 57 सीटों पर हार का खतरा मंडरा रहा है। यह सीटें है, विजयपुर, जोरा, अंबा, मेहगांव, ग्वालियर, भांडेर, पोहरी, कोलारस, बमोरी, गुना, अशोकनगर, मुंगावली, बीना, नरयावली, टीकमगढ़, निवाड़ी, जतारा, पृथ्वीपुर, खरगापुर, चंदला, मलहरा, जबेरा, पवई, नागौर, अमरपाटन, रामपुर, बघेलान, देवतालाब, चुरहट, सीधी, सिंगरौली, बमौहरी, अनूपपुर, मुड़वारा, सिहोरा, मंडला, परसवाड़ा, आमला, टिमरनी, सिवनी मालवा, सांची, बासौदा, हाटपिपलिया, मतदाता, पंधाना, नेपानगर, बड़वानी, जोबट, धार, बदनावर, इंदौर 5, उज्जैन उत्तर, उज्जैन दक्षिण, रतलाम ग्रामीण, जावरा, सुवासरा, मनासा, नीमच आदि ऐसी सीटें हैं, जहां पर भाजपा की स्थिति काफी कमजोर बताई जा रही है।

उपचुनाव वाली सीटों पर भी खतरा.....

प्रदेश में भाजपा के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का आलम यह है कि उपचुनाव वाली सीटों पर भी पार्टी की स्थिति खराब बताई जा रही है। दरअसल 2020 में हुए उपचुनाव में भाजपा ने 2018 में हारी जिन 21 सीटों जोरा, अंबा, मेहगांव, ग्वालियर, भांडेर, बमोरी, अशोकनगर, मुंगावली, सुर्खी, पृथ्वीपुर, बड़ामलहरा, अनूपपुर, सांची, हाटपिपलिया, मंधाता, नेपानगर, जोबट, बदनावर, सांवेर और सुवासरा सीटों को जीता था। लेकिन उन पर भी अभी से संघर्ष की स्थिति बताई जा रही है।

👉हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️

👉खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक - रणजीत मंडलोई बेटमा ✍️

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा के समिप ग्राम लीलेडीपुरा मैं बनाए जा रहे स्लॉटर हाउस (बुचडखाना) को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल में भारी आक्रोश दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

 बेटमा के समिप ग्राम लीलेडीपुरा मैं बनाए जा रहे स्लॉटर हाउस (बुचडखाना) को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल में भारी आक्रोश दी उग्र आंदोलन की चेतावनी --- अत्यंत गंभीर चेतावनी तहसील देपालपुर, जिला इंदौर तहसील देपालपुर के अन्तर्गत ग्राम लीलेडीपुरा में प्रस्तावित नया बुचरखाना (वधशाला) सम्पूर्ण हिंदू समाज की धार्मिक आस्था, परंपराओं, और संस्कृति का खुला अपमान है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, और हिंदू समाज इस कृत्य की कट्टर निंदा करता है और इस चेतावनी के माध्यम से साफ़ शब्दों में ऐलान करता है: > यदि ग्राम लीलेडीपुरा में इस बुचरखाने का निर्माण  तुरन्त बंद नहीं किया गया, तो हम तहसील और जिला स्तर पर उग्र, अडिग और निर्णायक जनांदोलन छेड़ेंगे। यह आंदोलन तीव्र, व्यापक और रुकने वाला नहीं होगा — यह धर्म, आस्था और अस्तित्व की लड़ाई है। हम स्पष्ट रूप से कहते हैं — या तो यह वधशाला रुकेगी, या फिर प्रशासन का चैन। इस संघर्ष के सभी परिणामों की पूरी जिम्मेदारी होगी: बुचरखाने के स्वामी की, निर्माण में सहयोग देने वालों की, और प्रशासन की निष्क्रियता की। बजरंग दल और हिंदू समाज किसी भी क़ीमत पर इस अपवित...