Skip to main content

क्षत्रिय कुशवाह समाज के सोलह जोड़े परिणय सूत्र में बंधे आशिर्वाद एवं सम्मान समारोह सम्पन्न।

 क्षत्रिय कुशवाह समाज के सोलह जोड़े परिणय सूत्र में बंधे आशिर्वाद एवं सम्मान समारोह सम्पन्न।      

बेटमा - दिग्ठान, कुशवाह मेरेज गार्डन दिग्ठान मे क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा प्रांत का तैंतीसवां सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के साथ सोलह जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। गायत्री परिवार शांतिकुंज के मार्गदर्शन में डाॅ भवानी शंकर व्यास देपालपुर, डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य लोकेश भट्ट बलेड़ी, उमाशंकर मेहता ने वैदिक रीति रिवाज से विवाह संस्कार सम्पन्न कराया। 

आशिर्वाद एवं सम्मान समारोह में पूर्व केन्द्रीय मंत्री माननीय विक्रम वर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं भाजपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजीव यादव, भाजपा मण्डल अध्यक्ष बद्रीसिह पटेल,निर्भय सिंह पटेल,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य मनौज गौतम, मोहनसिंह पटेल उज्जैनी,पवन कुशवाह जनपद सदस्य नालछा सहित गणमान्य नागरिकों ने वर वधूओं को आशीर्वाद प्रदान किया। वरिष्ठ नागरिक सम्मान में समाज के जो सदस्य सत्तर साल से उपर थे उनका साफा पहनाकर स्वागत किया गया। सेवा निवृत्ति फर मांगीलाल पंजराया, भेरूसिंह बड़गूजर, शंकरलाल लाइनमैन, यशवंत सिंह चौहान, बलवंतसिंह ठाकुर , सहित मातृ शक्ति का नागरिक अभिनंदन किया गया। प्रतिभाओ में कक्षा पांचवीं, आठवीं, दसवीं,हा से,व उच्च कक्षाओं में सर्वाधिक अंक लाने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को संकाय अनुसार सम्मानित किया गया।वर्ष 2022एवं 2023मे मालवा कप के विजेता दल दतोदा एवं बेटमा की टीमों को कप भेंट किया गया। श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को मोमेंटो एवं प्रशस्तिपत्र भेंट किया गया। मालवा क्षेत्र में समाज के नव निर्वाचित पंच सरपंच सहित जन प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया।सह भोज का आयोजन किया गया।

 सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद दायमा ने सपत्नीक पूजा अर्चना की। लोगों ने बड़ चढ़ कर कन्या दान किया। यशवंत ठाकुर, लालसिंह ठाकुर,निलेश कुशवाह, संजय कुशवाह, महामंत्री रणजीत मण्डलोई , मोहनलाल कुशवाह। सतीश कुशवाह का योगदान रहा। संचालन महामंत्री रामभरोसे वर्मा ने किया।

👉हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️

👉 खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा ✍️🌹🙏


Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...