Skip to main content

इंदौर दुग्ध संघ का बोनस वितरण कार्यक्रम आयोजित

इंदौर दुग्ध संघ का बोनस वितरण कार्यक्रम आयोजित

 बोरिया सहकारी दुग्ध समिति में इंदौर दुग्ध संघ के अध्यक्ष  मोतीसिंह  पटेल के मुख्य आतिथ्य  ,दुग्ध संघ संचालक  प्रहलाद सिंह पटेल, गुमान सिंह पंवार, एवं दुग्ध संघ महाप्रबंधक डॉ. चिरंजीवी चौहान के विशेष आतिथ्य तथा  दुग्ध संघ के क्षेत्रीय संचालक  सुरेश पटेल की अध्यक्षता  में  वर्ष 2014-15 से वर्ष 2018- 19 तक का दुग्ध संघ एवं संस्था का कुल 358785 रु का बोनस एवं लाभांश  संस्था में दूध प्रदाय करने वाले प्रदायको  को एवं 38225 रु कर्मचारियों को बोनस  वितरण ब्राईट फ्यूचर स्कूल  बोरिया के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में किया।

 सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर , संस्था अध्यक्ष अर्जुन प्रजापत, दुग्ध संघ प्रतिनिधि हेमसिंह मकवाना तथा सचिव राजेश मकवाना ने अतिथियों का शाल -श्रीफल एवं पुष्प हार से स्वागत/ अभिनंदन किया। स्वागत उदबोधन  सरपंच प्रतिनिधि  पप्पू सिंह मकवाना ने दिया।पूर्व प्रबंधक पी एस भाटिया ने संस्था का प्रतिवेदन प्रस्तुत करा।महाप्रबंधक डॉ चौहान ने पशुपालन , किसान क्रेडिट कार्ड एवं भारतीय स्टेट बैंक की मुद्रा लोन की विस्तृत जानकारी दी ।

सर्वाधिक बोनस अर्जुन बाबूलाल प्रजापत को 28638/रु, श्रीमती छायाबाई उदयसिंह बामनिया को 20277 रु एवं श्रीमती अनीता श्रीराम परमार को 18586 रु दिया गया।

इस अवसर पर दुग्ध संघ अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल ने  अपने उद्बोधन में कहा की किसानों को पशुपालन से जोड़े रखने के लिए दूध के व्यवसाय को लाभ का धंधा बनाने के लिए इंदौर दुग्ध संघ लगातार प्रयास कर रहा है  प्रदेश सरकार से 5 रू लीटर प्रोहत्सान राशि देने की मांग  कर रहे है  प्रदेश के समस्त दुग्ध संघों से इंदौर  दुग्ध संघ किसानों को दूध का क्रय भाव  अधिक दे रहा है उन्होंने बताया कि समिति में दूध देने वालो को विभिन्न योजनाओं के लाभ के साथ दूध क्रय भाव के अतिरिक्त  बोनस के रूप में नगद रकम मिलती हैं। निजी व्यापारी मुनाफा कमाता है तो सिर्फ उसकी जेब में जाता है दुग्ध समिति और इंदौर दुग्ध संघ मुनाफा कमाते है तो अपने सदस्यों को बोनस के रूप में वापस करते है इस वर्ष एक नई जननी सुरक्षा योजना प्रारम्भ करी, जिसके अंतर्गत कन्या के जन्म होने पर उसकी माता को 5 ली घी दुग्ध संघ की तरफ से दिया जावेगा।यदि संस्था के किसी सदस्य की मृत्यु होती है तो अंत्येष्टि सहायता योजना अंतर्गत 10000 रु की आर्थिक सहायता तत्काल उसके परिवार को संघ की ओर  दी जाती  है  उन्होंने बताया कि दुग्ध  समिति तथा दुग्ध संघ दोनों ही आपके अपने है, अधिक से अधिक दूध सहकारी समिति में प्रदाय करे।साथ ही संघ के साँची के शुद्ध डेरी उत्पाद मंगवाकर उपयोग करे।

कार्यक्रम में विशेष रूप से  श्री ऐ एल पोरवाल, श्रीमती मोहिनी यादव, श्री राजेश बारोड, श्री आशारामजी,श्री द्वारका शारदा, श्री सचिनजी सोनी, श्रीलक्ष्मण तोतला,श्री गोलू कलाम, श्री प्रकाश खंडेलवाल, श्री नरेंद्र मकवाना,  सज्जनसिंह मकवाना, राजेश पटेल, शिवनारायण, नेपालसिंह ,दीपक बारोड, विनायक राव,नवलसिंह इत्यदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक श्रीओ पी सोनी  ने किया, आभार शुभाष पटेल ने माना।

👉 हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️

👉 खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा ✍️

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...