Skip to main content

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का खुला अधिवेशन इंदौर में हुआ

 अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का खुला अधिवेशन इंदौर में हुआ

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा मध्यप्रदेश इकाई द्वारा इंदौर के एयरपोर्ट रोड स्थित नरसिंह वाटिका में सभी स्वजातीय बंधुओं के लिए खुला अधिवेशन का आयोजन किया गया इस आयोजन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जी महतो, प्रदेश अध्यक्ष नानेश जी चौधरी सहित पूरे देश से समाज के पदाधिकारी उपस्थित हुए।

इंदौर के एयरपोर्ट रोड स्थित नरसिंह वाटिका में आज कुशवाहा समाज का खुला अधिवेशन का आयोजन किया गया इस अधिवेशन में पूरे देश के करीब 17 राज्य से समाज के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 

इस अधिवेशन का मुख्य एजेंडा था। सामाजिक संगठन की मजबूती एवं राजनीतिक हिस्सेदारी के स्वरूप हेतु इस  अधिवेशन का आयोजन किया गया । 

आयोजन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जी महतो, प्रदेश अध्यक्ष  नानेश जी चौधरी, अखिल भारतीय कुशवाह समाज के राष्ट्रीय सचिव भगत सिंह जी कुशवाह, विधायक सुश्री हिना जी कावरे, विधायक श्री सिद्धार्थ कुशवाहा, विधायक श्री वैद्यनाथ कुशवाहा, विधायक श्री महेंद्र जी हार्डिया, विधायक श्री अजब सिंह जी कुशवाह, श्री भगत जी कुशवाहा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग, श्री विनोद जी कुशवाहा, श्री लोकमान्य जी कुशवाहा, श्री ओम प्रकाश जी कुशवाहा, श्री हरेराम जी कुशवाहा, श्री मनोज कुमार जी कुशवाह सहित कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय एवं कई राज्यों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि हमने सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक विषयों पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए है जो आने वाले समय में बताए जाएंगे।


वही प्रदेश अध्यक्ष नानेश जी चौधरी ने कहा कि प्रदेश में ऐसी 80 विधानसभा है जहां कुशवाह समाज निर्णायक भूमिका में रहते हैं और हमें जो भी पार्टी ज्यादा टिकट देगी पूरा समाज उसका साथ देगा। 


वही राष्ट्रीय सचिव भगत सिंह जी कुशवाह ने कहा कि आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में कुशवाहा समाज अपनी भूमिका दिखाने को तत्पर्य है और जैसा  राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेशित करेंगे आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामभरोसे जी वर्मा सादलपुर, नारायण जी सिसोदिया, रणजीत मंडलोई, जगदीश टॉनिक, नरसिंह सुलाखिया, सतीश मंडलोई बेटमा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।

👉 हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️

👉 खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा ✍️

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...