Skip to main content

योग मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ

 गाजनोद में युवा भारत पतंजलि योगपीठ जिला धार के तत्वावधान में योग मैराथन दौड़ का आयोजन।    

 समीपस्थ ग्राम गाजनोद में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार परम पूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज के निर्देशानुसार युवा भारत म प्र राज्य प्रभारी आदरणीय पेमाराम पूनिया सह राज्य प्रभारी एवं भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी विक्रम डूडी के मार्गदर्शन में कानवन कोटेश्वर महादेव के द्वार से गाजनोद तक तीन किलो मीटर योग मैराथन दौड़ का शुभारंभ प्रातः काल में मुख्य अतिथि मनोज सोमानी भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

साठ से अधिक प्रतिभागियों ने मैराथन दौड़ में भागीदारी की गाजनोद पहुंचने पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रतिभागियों का अभिनन्दन किया ।शा मा विद्यालय के प्रांगण में पुरस्कार वितरण समारोह कानवन थाना एस आई अरूण मिश्रा की अध्यक्षता में तथा रामभरोसे वर्मा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी के तथा रतनलाल पाटीदार के मुख्य आतिथ्य में, तथा रणजीत पाटीदार, श्रीमती आरती यादव पतंजलि महिला जिला प्रभारी ,श्रीमती संगीता पांडर धार तहसील महिला प्रभारी, प्रमोद पाटिल,पंकज जैन, आशीष लाठी , अनिल धौरा के विशेष आतिथ्य में किया जाकर पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त दुर्गेश पंवार,बालिका वर्ग में मेंघा राठौर, छात्र वर्ग में बबन भारतसिह पंवार को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर अतिथियों के कर कमलों से सम्मानित किया गया। 

साथ ही मैराथन दौड़ में भागीदारी करने वाले सभी प्रतियोगियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सभी को स्वल्पाहार कराया गया।इस अवसर पर स्वागत भाषण देते हुए वर्मा ने योग क्यों जरूरी है इस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योगासन को खेल का दर्जा दिया गया है अब हम योग के माध्यम से ओलंपिक तक में भागीदारी कर सकते हैं। अध्यक्षीय भाषण देते हुए श्री मिश्रा ने बताया कि मैं स्वयं योग करता हूं स्वस्थ रहना है तो योग करना ही पड़ेगा।

 पाटीदार ने पतंजलि योगपीठ जिला धार की ओर से सफल आयोजन हमारे ग्राम में आयोजित किया गया उसके लिए संस्था के प्रति साधुवाद ज्ञापित किया। संचालन इस आयोजन के सूत्रधार सुनिल धौरा युवा भारत जिला प्रभारी जिला धार ने किया, आभार विशेष सहयोगी शुभम राठौड़ (योग आयोग मध्य प्रदेश शासन जिला कार्यकारिणी सदस्य ) कानवन ने माना।

👉 हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️

👉 खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा ✍️

Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...