Skip to main content

त्रेमासिक मेंहदी एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का दिक्षांत समारोह रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न।

 त्रेमासिक मेंहदी एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का दिक्षांत समारोह रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न।     

 

भारत माता परिसर चमन चौराहा सादलपुर में सौन्दर्य ब्यूटी पार्लर पर मेंहदी एवं ब्यूटी पार्लर का समर कैम्प लगाकर अर्चना शर्मा मेकअप आर्टीस्ट इन्दौर के सानिध्य में पचास से अधिक प्रशिक्षणार्थियों ने मेंहदी एवं ब्यूटी पार्लर का स्कील सीखा।

 संस्था के तत्वावधान में जल महल रोड़ भारत माता परिसर प्रांगण पर दिक्षांत समारोह का आयोजन श्रीमती अनीता चिंचोली कर की अध्यक्षता एवं रमेश चंद्र कामदार बिजूर, रामभरोसे वर्मा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी जिला धार, सादलपुर एकेडमी के डायरेक्टर राजेश पाटीदार, प्राचार्य श्रीमती सीमा पाटीदार, राकेश प्रजापत न्यू मालवा एकेडमी के डायरेक्टर, रामस्वरूप वर्मा ,संजय वर्मा, एवं श्रीमती सीमा जोशी  के आतिथ्य में किया गया। सरस्वती पूजा के साथ मंचासीन अतिथियों का पुष्प मालाओं से बारी बारी से प्रशिक्षणार्थियो द्वारा स्वागत किया गया।बड़ी संख्या में पालकगण एवं मातृ शक्ति के साथ प्रशिक्षणार्थियों की गरिमा मय उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय मंच पर कथक की प्रस्तुति देने वाली कु पलक शर्मा इन्दौर ने कथक नृत्य प्रस्तुत कर एवं अश्लेशा बैरागी ने मन मोहक प्रस्तुति तथा छात्राओं ने रंगारंग समूह नृत्य की शानदार प्रस्तुति देते हुए समां बांधा। वक्ताओं में रामभरोसे वर्मा ने आदर्श प्रशिक्षिका शर्मा के सिखाने की कला को सराहते हुए कहा कि जिन ने मेंहदी एवं ब्यूटी पार्लर की कला को सीखा है वे आत्मनिर्भर बन कर परिवार की प्रगति में हाथ बंटाने में समर्थ रहेगी। 

वर्मा ने कहा कि मैंने रोजाना स्वस्थ रहने की कला योग का प्रशिक्षण भी साथ में दिया है। राजेश पाटीदार ने कहा कि प्रशिक्षिका शर्मा बहुमुखी प्रतिभा की धनी होने के नाते अनुशासन प्रिय भी । श्रीमती पाटीदार ने शर्मा के सहज स्वभाव की सराहना की पार्लर संचालिका श्रीमती बबिता वर्मा ने सभी प्रशिक्षणार्थियों ने लगन के साथ कार्य किया सभी को बधाई दी । छात्राओं ने श्रीमती शर्मा के सम्मान में अपने अपने विचार रखे।अध्यक्षीय भाषण में हाइस्कूल सादलपुर प्राचार्य श्रीमती अनीता चिचोलीकर ने जब बच्चों की प्रस्तुति देखी ओर इनके कार्य को देखा तो कहा कि ग्रामीण अंचल में इस प्रकार की पहल बच्चीयों को नया हूनर प्रदान करता है जो साधूवाद के योग्य है।आगे भी एसे समर कैम्प आयोजित कर स्कील डेवलेपमेन्ट का प्रयास जारी रहना चाहिए। रामस्वरूप वर्मा ने सभी को शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर प्रमाण पत्र जारी किये गये। आगे भी सौन्दर्य ब्यूटी पार्लर पर प्रशिक्षण जारी रहेगा। संचालन श्रीमती माधुरी बैरागी ने किया आभार व्यक्त करते हुए अर्चना शर्मा ने कहा कि मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाओं को निखारने का है बेटियों को आत्मनिर्भर बनाकर रचनात्मक कार्यों से जोड़ने का है। आगामी दिनों में बेकिंग क्लास लगाई जाकर केक एवं चाकलेट बनाना सिखाया जावेगा।

हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️ 

खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा ✍️ 

Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...