सादलपुर में श्रीमद्भागवत कथा में रूक्मिणी विवाह की अभिनयात्मक प्रस्तुति ने समां बांध दिया। बिदाई शोभायात्रा निकाली गई ।
सादलपुर में श्रीमद्भागवत कथा में रूक्मिणी विवाह की अभिनयात्मक प्रस्तुति ने समां बांध दिया। बिदाई शोभायात्रा निकाली गई ।
संकटमोचन हनुमान मंदिर पर पंडित पवन व्यास के सानिध्य में सात दिवसीय संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस में प्रसंगानुसार भगवान द्वारकाधीश रूक्मिणी विवाह की अभिनयात्मक प्रस्तुति आदर्श रामायण एवं सांस्कृतिक मण्डल सादलपुर के लोककलाकार रामभरोसे वर्मा के निर्देशन में द्वारकाधीश की सतीश मण्डलोई, रूक्मिणी जी की श्रीमती कल्पना, बलराम की जितेन्द्र कुशवाह,सखियों की दिशा, स्नेहा, सोनिया, नित्या ने भूमिका निभाई।
कन्यादान यजमान चेनसिंह पटेल ने किया। बारातियों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। विवाह के अवसर पर मातृशक्ति ने जम कर नृत्य किया। कथा के समापन दिवस पर श्रीकृष्ण सुदामा की मित्रता का वृत्तांत सुनते हुए कथा वाचक पं व्यास ने बताया कि दुनिया में मित्रता हो तो श्रीकृष्ण सुदामा जैसी होनी चाहिए।
यज्ञाचार्य पं हरिओम व्यास के द्वारा वैदिक यज्ञ में आहुतियां दिलवाई यजमान गण जितेन्द्र कुशवाह, हरिसिंह पटेल, आनन्दीलाल पटेल,केलाश पटेल, ने तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति में भागीदारी की। भागवताचार्य ,यज्ञाचार्य संगीत कार मनोज राणा उद्देश गिरी, तथा मुख्य पुजारी किशोरी जाट का स्वागत किया गया तथा भेंट प्रदाय कर मदनलाल पटेल के द्वारा बिदाई दी गई।
बिदाई दी गई,महाआरती के साथ महाप्रसाद वितरण किया गया।पौथी की बिदाई विशाल शोभायात्रा के साथ मुख्य मार्गो से होते हुए श्रीराम मंदिर पर पहुंचे पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का आत्मीय अभिनन्दन किया गया।आगमी योजना के बारे में सुभाष जाट ने बताया संचालन रामभरोसे वर्मा ने किया आभार भोमसिंह पटवारी ने माना। श्रृद्धालुओं ने भंडारे में महाप्रसाद गृहण किया।
हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️
खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा ✍️
Comments
Post a Comment