Skip to main content

पुलिसकर्मी की सेवानिवृति पर अनोखी बिदाई

 पुलिसकर्मी की सेवानिवृति पर अनोखी बिदाई

 घोड़ी पर बिठाकर बैंड बाजों के साथ दूल्हे की तरह निकाला बाना,मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव भी हुए सम्मलित

सादलपुर। थाना परिसर में बुधवार शाम को  एक अलग ही लम्हा देखने को मिला। जब यहां पदस्थ सहायक उप निरीक्षक यशपालसिंह चौहान मूल निवासी बेटमा रावला के सेवानिवृत्त होने पर  उनकी की बिदाई एक अलग ही अंदाज में दी गई। इस दौरान उन्हें घोड़ी पर बैठाकर बैंड बाजो के साथ जुलुस निकाला गया। सज धज कर घोड़ी पर बैठे सेवानिवृत पुलिसकर्मी जुलूस में शामिल ग्रामीणों का हुजूम और बैंड बाजे की धुन पर थिरकते लोग, आतिशबाजी को देख कई लोग अचरज में दिखाई दिए और इसे शादी का बाना समझने लगे। लोगों ने पलक पांवड़े बिछाकर श्री चौहान को बिदाई दी इस दौरान नागरिक अभिनंदन कर फूल मालाओं व साफे बंधवाकर शाल श्रीफल प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नवागत टी आई बीसी तंवर का साफा बंधवाकर स्वागत किया गया। श्री चौहान का सादलपुर थाने पर 8 वर्षो का स्वर्णिम कार्यकाल रहा जिसके चलते यहां के लोगों से उनका सीधा जुड़ाव हो गया था। 

जिसके चलते बडी संख्या में आसपास के गणमान्य नागरिकों ने पहुंच कर स्वागत किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तिगांव ने भी पहुंच कर शुभकामनाएं दी उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा की चौहान साहब ने लंबे समय हमारे बीच काम किया है ऐसे कम ही अवसर होते है जब पुलिस सेवा से निवृत्त होने पर इतना सम्मान और अभिनंदन हो यह सिर्फ व्यक्ति के व्यवहार और कर्म से ही संभव हो पाता है।इनका आठ वर्ष का कार्यकाल इस क्षेत्र के लिए यादगार रहा, हम लोग अक्सर पुलिस को भलाबुरा कहते है लेकिन कोई अगर पुलिस के घरेलू जीवन में झांक कर देखे तो पता चलेगा की पुलिस का जीवन कितना कठिन होता है। 

आदर्श रामायण मंडल सादलपुर की ओर से शाल श्रीफल और रामचरित मानस की प्रति भेंट की गई, केसूर पत्रकार संघ एवं सद्भावना समिति की ओर से शाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किए। बदनावर थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह परिहार,सादलपुर थाना प्रभारी बीसी तंवर, पीथमपुर थाना के एसआई  केडी मिश्रा पत्रकार लोकेंद्रसिंह चौहान ,इसाक मंसुरी केसूर ने भी श्री चौहान के कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए संबोधित किया।  इस अवसर पर करण सिंह यादव,राधेश्याम कुशवाह,मंडल अध्यक्ष मुन्नालाल पटेल, अनिल कुमार जैन,विधायक प्रतिनिधि राजेश वर्मा,ग्राम पंचायत की और से अजय डांगी,लाखनसिंह चौहान,विनोद कुमार जैन, सहित थाना क्षेत्र का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन पतंजलि योग समिति के  जिलाध्यक्ष एवं पेंशनर एसोसिएशन म प्र के प्रांतीय सचिव श्री रामभरोसे वर्मा ने किया।बिदाई केअवसर पर भावुक होते हुए श्री चौहान ने कहा की नागरिकों व साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें जो यह स्नेह दिया है वह जीवन भर नही भूल पाएंगे,लोगों का इतना प्यार पाकर मैं अभिभूत हो गया हूं। आभार कार्यक्रम के संयोजक राधेश्याम कुशवाह एवं चौहान परिवार बेटमा ने माना।

👉 हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️

👉 खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक - रणजीत मंडलोई बेटमा 

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...