Skip to main content

भारत अयोध्या दीपोत्सव 2024 -गज़ब का क़माल-भारत ने एक साथ दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाए

 भारत अयोध्या दीपोत्सव 2024 -गज़ब का क़माल-भारत ने एक साथ दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाए

सातवीं बार अयोध्या भारत ने अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर व महा आरती सहित दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना अद्भुत उपलब्धि 

500 वर्षों के बाद प्रभु श्रीराम की हुजूरी में प्रथम दीपोत्सव व महा आरती का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज़ से देश गौरवविंत हुआ-एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र 

गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत को अगर पूरी दुनियाँ का आध्यात्मिक गुरु कहा जाए तो मेरा मानना हैअतिशयोक्ति नहीं होगी, क्योंकि यहां आदि-अनादि काल से ही आध्यात्मिकता भारत की मिट्टी में कूट-कूट कर भरी है इसलिए ही मनुष्य की किसी भी पीढ़ी ने अगर भारत की धरती पर जन्म लिया है, तो यह गुण उसकी पीढ़ी दर पीढ़ी में अपने आप समाहित होता चला जाता है और यह अत्यधिक आध्यात्मिकता का गुण व आस्था उसकी प्रतिष्ठा में चार चांद लगाते जाते हैं। यह बात आज हम पावन दीपावली पर्व के तीसरे दिन यांने लक्ष्मी पूजन 31 अक्टूबर 2024 को इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कल दिनांक 30 अक्टूबर 2024 को पूरी दुनियाँ ने देख़ा कि किस तरह भारत की अयोध्या नगरी ने दीप प्रज्वलन का न सिर्फ अपना ही सातवीं बार  रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि सरयू घाट पर 1121 लोगों ने आरती कर एक और अद्भुत रिकॉर्ड बनाया जिसका प्रमाण पत्र 30 अक्टूबर 2024 को देर रात ही गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स क़े स्टाफ ने यूपी सीएम को दिया। बता दें इसकी तैयारी पिछले कई दिनों से, या यूँ कहें की महीनों से चल रही थी, जिसमें भारत ही नहीं अनेक देशों के कलाकारों ने भाग लिया।चूँकि सातवीं बार अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड व सरयू मइयाँ की आरती सहित दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए जो अद्भुत उपलब्धि है, इसलिए आज हम मीडिया में उपलब्ध जानकारी के सहयोग से इस आर्टिकल के माध्यम से चर्चा करेंगे, भारत अयोध्या दीपोत्सव 2024 गज़ब का कमाल, भारत ने एक साथ दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएं। 

साथियों बात अगर हम 30 अक्टूबर 2024 को रात्रि भारत के अयोध्या में दीपोत्सव व महा आरती का गिनीज़ रिकॉर्ड बनाने की करें तो की करें तो,देश में दिवाली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। 31अक्तूबर को दीपावली मनाई जा रही है, ऐसे में 30 अक्तूबर को देश में छोटी दिवाली मनाई गई। इस मौके पर अयोध्या में 7 वें दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 25 लाख 12 हजार 585 दीप जलाकर नया रेकॉर्ड कायम किया गया। इसके अलावा 1121 लोगों ने एक साथ आरती में हिस्सा लेकर दूसरा रेकॉर्ड भी कायम किया गया। दीपोत्सव के लिए 6 बजकर पांच मिनट पर दीप जलाने का समय निर्धारित किया गया था। मंच से आदेश होने के बाद स्वयंसेवकों ने निर्धारित 25 मिनट के समयांतराल में 28 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर दिए। इसके बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स की तरफ से दीयों की गिनती की गई। घाट संख्या 1 से 55 तक जले दीयों की संख्या ड्रोन से 28 लाख से ज्यादा गिनी गई। इसके बाद गिनीज बुक की ओर से योगी सीएम को वर्ल्ड रेकॉर्ड का सर्टिफिकेट सौंपा गया।गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ के निर्णायक ने बुधवार शाम को नए रिकॉर्ड की घोषणा की, जहां वे गिनीज कंसल्टेंट के साथ सत्यापन के लिए आए थे। उन्होंने कहा,उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग, अयोध्या जिला प्रशासन और सरयू आरती समिति सबसे अधिक 1,121 लोगों द्वारा आरती करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के खिताब धारक हैं। आप सभी को बधाई हो। दूसरे रिकॉर्ड के बारे में गिनीज निर्णायक दल ने कहा, कुल 25,12,585 दीये जलाकर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग,अयोध्या जिला प्रशासन और डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, सबसे अधिक दीयों के एक साथ प्रज्वलन के लिए नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के खिताब धारक हैं।ये एक विश्व रिकॉर्ड है, जब किसी घाट पर 25 लाख दीये जलाए गए हों। इसके लिए स्थानीय कारीगरों से 28 लाख दीये मंगवाए गए थे, ताकि अगर किसी कारणवश 10 फीसदी दीये अगर खराब भी होते हैं तब भी 25 लाख दीयों को प्रज्वलित किया जा सके।रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दीपोत्सव पर रामनगरी के संत-महंत खासतौर पर उल्लासित रहे। उन्होंने कहा कि ऐसा लगा मानो फिर से त्रेता युग लौट आया हो। इस पर्व को उन्होंने आस्था और श्रद्धा निवेदित करने का अद्वितीय अवसर बताया। इसके लिए सीएम के योगदान की सराहना भी की।संत समाज ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीरामलला के पुनः अपने महल में विराजमान होने का यह दिव्य अवसर सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है। संतों का कहना है कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को फिर से संजीवित किया है। इससे संपूर्ण संत समाज में बहुत प्रसन्नता है। 

साथियों बात अगर हम 30 अक्टूबर 2024 को रात्रि अयोध्या भारत में अति उत्साह की करें तो,बता दें कि यूपी के अयोध्या में दिवाली को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है।यहां के घाटों को दीयों से जगमग किया गया हैऔर कई रंगारंग कार्यक्रम हो रहे हैं। इस बीच सरयू घाट पर लेजर और लाइट शो भी चल रहा है, जो दर्शकों का मन मोह रहा है। इसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं घाट को दीयों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते हुए, ध्वनि प्रकाश शो के माध्यम से राम लीला का वर्णन किया जा रहा है। श्रीराम मंदिर के प्रमुख गेटों पर तोरण द्वार बनाए गए। कई कुंतल फूलों से पूरी अयोध्या नगरी सजाई गई। सुबह शोभायात्रा में 18 झांकियां निकलीं। दीपोत्सव के 25,12,585 दीपों के लिए 30 हजार वालंटियरों नेहजारों लीटर सरसों का तेल दीपों में डाला। नेपाल, म्यामार, मलेशिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, कंबोडिया के कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया। देश-विदेश व प्रदेश के 1300 से अधिक कलाकारों की प्रतिभा को रामनगरी में मंच मिला। चौराहों पर रंगोली बनाकर समृद्धि की कामना की गई।श्रीराम मंदिर के प्रमुख गेटों पर तोरणद्वार बनाए गए। कई कुंतल फूलों से पूरी अयोध्या नगरी सजाई गई। सुबह शोभायात्रा में 18 झांकियां निकलीं। दीपोत्सव के 25,12,585 दीपों के लिए 30 हजार वालंटियरों ने हजारों लीटर सरसों का तेल दीपों में डाला। नेपाल, म्यामार, मलेशिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, कंबोडिया के कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया। देश-विदेश व प्रदेश के 1300 से अधिक कलाकारों की प्रतिभा को रामनगरी में मंच मिला। चौराहों पर रंगोली बनाकर समृद्धि की कामना की गई। 

साथियों बात अगर हम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की 30 सदस्य टीम की कार्यशैली की करें तो,गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की 30 सदस्यीय टीम, जिसका नेतृत्व जो कर रहे हैं,तैयारियों की देखरेख किए ।उन्होंने रिकॉर्ड प्रयासों की घोषणा की और दीयों की सटीक माप सुनिश्चित करनेजैसी चुनौतियोंको उजागर किया।पूरे अयोध्या की बात करें तो करीब 35 लाख से अधिक दीये जलाने की सम्भावना है।दीपोत्सव के लिए चारों स्थलों को 55 घाटों में विभक्त किया गया है। 

साथियों बात अगर हम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को जानने की करें तो, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स,जिसे मूल रूप से गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स कहा जाता है -रिकॉर्ड तोड़ने वाली उपलब्धियोंका सर्वोच्च प्राधिकरण है, इसकी शुरुआत पबों में होने वाले विवादों को सुलझाने के लिए तथ्यों की एक पुस्तक बनाने के विचार के रूप में हुई थी।आज गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स एक वैश्विक ब्रांड है, जिसके लंदन, न्यूयॉर्क, बीजिंग, टोक्यो और दुबई में कार्यालय हैं, तथा दुनिया भर में इसके ब्रांड एंबेसडर और निर्णायक मौजूद हैं।अविश्वसनीय घटनाओं को दस्तावेजित करने का हमारा मिशन आज भी प्रत्येक वर्ष हमारी पुस्तक के पन्नों पर देखा जा सकता है, तथा टीवी शो, सोशल मीडिया और लाइव कार्यक्रमों के माध्यम से भी देखा जा सकता है।चाहे यह व्यक्तिगत जीवन भर का सपना हो, या 5000 लोगों की कंपनी में सामूहिक प्रयास हो, रिकार्ड तोड़ने की शक्ति को आसानी से देखा जा सकता है, और यह दुनिया भर में हर दिन आश्चर्यजनक उपलब्धियों और उपलब्धियों को प्रेरित करती रहती है। 

अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि भारत अयोध्या दीपोत्सव 2024-गज़ब का क़माल-भारत ने एक साथ दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाए।सातवीं बार अयोध्या भारत ने अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर व सरयू आरती सहित दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना अद्भुत उपलब्धि।500 वर्षों के बाद प्रभु श्रीराम की हुजूरी में प्रथम दीपोत्सव व सरयू आरती का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज़ से देश गौरवविंत हुआ।


*-संकलनकर्ता लेखक - क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यम सीए (एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र*

Comments

Popular posts from this blog

"खिलता बचपन " पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह

 "खिलता बचपन " पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह  बेटमा - स्काॅय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 18 वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन खिलता बचपन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतिभावान स्टूडेंट्स के  सम्मान के साथ मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत आर्केस्ट्रा से हुई, जिसमें स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की प्रस्तुतियांँ दी।  शिव स्तुति सूर्यांश  शुक्ला द्वारा प्रस्तुत की गई। हमारे बाल कलाकार ने अपने खिलता बचपन में कभी माखन- चोर डांस तो कभी कार्टून शो कभी स्कूल चले का संदेश व मोबाइल  के दुरूपयोग से बचने का संदेश देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।  कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि C.M.O. नगर पंचायत सुश्री रंजना जी गोयल   एवं पार्षद समंदर सिंह जी चौहान का स्वागत विद्यालय की अध्यक्षा सुनीता शारदा और डायरेक्टर गिरधर शारदा एवं प्राचार्या माधवी वर्मा तथा प्री प्राईमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया।   विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्राचार्या द्वारा व्यक्त की गई। विद्यालय की अध्यक्षा ने स्वागत उद्बोधन व्यक्त किया ।...

स्काई हाइट्स अकैडमी में 76 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।

स्काई हाइट्स अकैडमी में 76 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।  " विद्यालय में 76 वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया " बेटमा - भारतीय लोकतंत्र के महापर्व की 76 वी वर्षगांठ पर स्काई हाइट्स अकैडमी विद्यालय परिवार की ओर से समस्त भारतवासियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को अनेकानेक शुभकामनाएंँ । इस पावन अवसर पर विद्यालय प्रांगण में सर्वप्रथम विद्यालय की अध्यक्षा सुनीता शारदा, डायरेक्टर , प्राचार्या, मुख्य अतिथि हर्षवर्धन त्रिपाठी, विशेष अतिथि ज्योति दवे, डाक्टर ॠतु शारदा व अन्नया शारदा की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर तिरंगा को सलामी दी गई। तत् पश्चात हाउस के अनुसार परेड का शानदार प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत और नृत्य , पी.टी.और प्री-प्रायमरी के छात्रों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका को फैंसी ड्रेस के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। प्राचार्या माधवी वर्मा ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमें स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होकर अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना है। डायरेक्टर गिरधर शारदा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरे विद्यालय स...

प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न

 प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन का जिला स्तरीय सम्मेलन कुक्षी में सम्पन्न मांगें मनवाने के लिए बड़े आन्दोलन का संकल्प पारित।                                                                                           पेंशनर डे के उपलक्ष्य में ग्रेंड विनायक होटल कुक्षी में प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन जिला धार का अधिवेशन तहसील शाखा कुक्षी के तत्वावधान में आयोजित किया गया । अतिथियों के आगन के साथ ही श्रीमती सुगंधी व मातृशक्ति ने तिलक संस्कार किया। अधिवेशन में  प्रांतीय अध्यक्ष श्याम जोशी  मुख्य अतिथि थे जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा की अध्यक्षता एवं चम्पा लाल पाटीदार, तिलोकचंद पटेल  विद्युत मण्डल जिलाध्यक्ष  ,बाबूलाल शर्मा प्रांतीय उपाध्यक्ष,भीमसिंह सिसोदिया संभागाध्यक्ष विशेष अतिथि थे। प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन के साथी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।इस अवसर...