अखिल भारतीय कुशवाह महासभा इन्दौर के परिचय सम्मेलन में मालवा क्षेत्र के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
अखिल भारतीय कुशवाह महासभा इन्दौर के परिचय सम्मेलन में मालवा क्षेत्र के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
इंदौर,
विगत दिवस अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन का आयोजन कुशवाह महासभा इन्दौर के तत्वावधान में आयोजित किया गया जिसमें अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी वर्मा मुख्य अतिथि थे, म प्र शासन मे राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त कुश बोर्ड के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के प्रांताध्यक्ष माननीय नारायण सिंह जी कुशवाह विदिशा, माननीय राजकुमार जी कुशवाह, माननीय कैलाश विजयवर्गीय केबिनेट मंत्री, एवं विधायक गण, भगतसिंह कुशवाह प्रांताध्यक्ष महोदय, सहित बड़ी संख्या में पूरे भारत वर्ष से पधारे हजारों की संख्या में स्वजातीय बंधुओं एवं मातृशक्ति की गरिमा मय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान लवकुश की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ किया गया भगवान लवकुश की आरती उतारी गई अतिथियों का स्वागत गर्म जोशी के साथ अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर मालवा क्षेत्र से भागीदारी करने वाले अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के उपाध्यक्ष एवं सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र के महामंत्री रामभरोसे वर्मा कुशवाह, संभागीय उपाध्यक्ष सतीश चौहान बेटमा, कर्मचारी प्रकोष्ठ कुशवाह महासभा के धार जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बड़गूजर, धार कुशवाह समाज के उपाध्यक्ष रघुनंदन कुशवाह, वरिष्ठ शिक्षक समाज सेवी कैलाश चंद्र वर्मा कुशवाह बलेड़ी वालो का आयोजन समिति की ओर से अंग वस्त्र तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कुशवाह महिला महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती राधा कुशवाह, महिला महासभा प्रांताध्यक्ष श्री मती कुसुम कुशवाह, इन्दौर की अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
परिचय के मुख्य भाई राकेश जी कुशवाह ने बताया कि पांच सौ प्रविष्ठियां प्राप्त हुई थी। चयन स्मारिका का विमोचन अतिथियों ने किया। इस एतिहासिक आयोजन पर मालवा क्षेत्र की ओर से आयोजन समिति के सभी कार्यकर्ताओं एवं मातृ शक्ति को अनेकानेक शुभकामनाएं।






Comments
Post a Comment