Skip to main content

प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न

 प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन का जिला स्तरीय सम्मेलन कुक्षी में सम्पन्न मांगें मनवाने के लिए बड़े आन्दोलन का संकल्प पारित।       


                                                                                  

पेंशनर डे के उपलक्ष्य में ग्रेंड विनायक होटल कुक्षी में प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन जिला धार का अधिवेशन तहसील शाखा कुक्षी के तत्वावधान में आयोजित किया गया । अतिथियों के आगन के साथ ही श्रीमती सुगंधी व मातृशक्ति ने तिलक संस्कार किया। अधिवेशन में 

प्रांतीय अध्यक्ष श्याम जोशी  मुख्य अतिथि थे जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा की अध्यक्षता एवं चम्पा लाल पाटीदार, तिलोकचंद पटेल  विद्युत मण्डल जिलाध्यक्ष  ,बाबूलाल शर्मा प्रांतीय उपाध्यक्ष,भीमसिंह सिसोदिया संभागाध्यक्ष विशेष अतिथि थे।

प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन के साथी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।इस अवसर पर प्रांतीय प्रचार मंत्री रामभरोसे वर्मा, प्रांतीय मंत्री बसन्तराव मुरमकर, बदनावर तहसील अध्यक्ष जयनारायण जाट, जिला मिडिया प्रभारी सुनील निगम, जिला उपाध्यक्ष जायसवाल सहित , कुक्षी,धार, नालछा,केसूर नागदा,दिग्ठान बड़वानी,बाग आदि के साथियों की गरिमा मय उपस्थिति रही।

 कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा अर्चना दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सम्मेलन में उपस्थित पचहत्तर बसंत पूर्ण करने वाले पेंशनर साथियों का शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। उद्बोधन की श्रृंखला में मंचासीन अतिथियों का एवं पधारे सभी पेंशनरों का स्वागत भाषण में कुक्षी तहसील अध्यक्ष श्याम लाल गुप्ता ने ओजस्वी वाणी में गर्म जोशी के साथ आत्मीय अभिनन्दन किया साथ ही वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिलाध्यक्ष वर्मा ने धार जिले में वर्ष भर किये गये कार्यों का उल्लेख करते हुए सदस्यों की संख्या बढ़ाने का संकल्प लिया।जिन लोगों के जटिल प्रकरणों को सुलझाया गया था उन्हें आदेश की प्रतियां भेट की। प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन की कुक्षी इकाई के तत्वावधान में विशाल अधिवेशन के आयोजन लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।प्रांतीय उपाध्यक्ष चम्पालाल पाटीदार ने संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। पटेल ने प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का वचन दिया। बाबूलाल शर्मा ने शासन की हठधर्मिता की बात कहते हुए बड़े आन्दोलन की आवश्यकता बताई, सिसोदिया ने सदस्यों की संख्या बढ़ाने में सहयोग करने की बात कही। मुख्य अतिथि प्रांताध्यक्ष जोशी ने धारा49/6 के बारे में बताया कि जबतक पेंशनर विरोधी यह धारा नहीं हटाई जाती तबतक हमारे अधिकारों पर कुठाराघात होता रहेगा इस धारा की आड़ में हमारा शोषण सरकार करती रहेगी।आगमी समय में हम समान विचारधारा वाले संगठनों को साथ में लेकर अपनी मांगों के समर्थन में बहुत बड़ा आन्दोलन भोपाल में करेंगे जिसमें आप सभी को तैयार रहना है क्योंकि 

सभी को एकता बनाकर शासन को अपनी ताकत दिखाकर ही अपनी मांगों को मनवाया जा सकता हे। जनवरी अंत तक भोपाल में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर जताना होगा  ।

 ,संचालन ओमप्रकाश शर्मा ने किया। आभार प्रफुल्ल मधुप ने माना।अंत में सभी ने स्नेह भोज का आनंद लिया।

Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...