Skip to main content

सादलपुर में महाशिवरात्रि पर्व पर भोलेनाथ की तीन बारतों से नगर में धूम धड़ाका रहा,रत्रि में भजन संध्या ने समां बांधा।

 सादलपुर में महाशिवरात्रि पर्व पर भोलेनाथ की तीन बारतों से नगर में धूम धड़ाका रहा,रत्रि में भजन संध्या ने समां बांधा।           


   
  

 नगर में भूत भोले नाथ की भक्ति का अद्भुत समागम देखते ही बनता था। प्राचीन शिव मंदिर पर सुबह से ही भक्तों का आगमन हुआ वहीं चौथे पहर संकटमोचन हनुमान मंदिर से भोलेनाथ की बारात गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकली गई भोलेनाथ सुसज्जित बग्घी पर शिव पार्वती जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। 

भेलेनाथ बने प्रदीप कुशवाह एवं पार्वती के स्वरूप में निर्मला रथ पर सवार थे। ब्रह्मा विष्णु महेश सहित देवता एवं नंदी गण बारात की शोभा बढ़ा रहे थे।बारात संकटमोचन हनुमान मंदिर पर पहुंचने पर वधु पक्ष की ओर से बारातियों का स्वागत किया गया स्वल्पाहार कराया गया। विष्णु दायमा,बल्लू सर, अनिल कुमार जैन, भोमसिंह पटवारी, कृष्णा दायमा, तेजसिंह बारोट, मांगीलाल कुशवाह, लखनसिंह चौहान,आनन्दीलाल कुशवाह,रवि कुशवाह,चेनसिंह पटेल हरिसिंह पटेल, सुभाष जाट , अर्जुन सोनगरा।सहित बड़ी संख्या में घरातियों ने बारातियों का स्वागत किया। 

विवाह संस्कार विधि विधान से केसूर से पधारे पंडित जी ने सम्पन्न कराया अमृत पटेल ने कन्या दान किया।इसी तरह प्राचीन गणेश मंदिर से सायं काल बारात निकाली गई जिसमें भोलेनाथ की कु जान्हवी सोलंकी, पार्वती की कु हिमांशी व्यास ने भूमिका निभाई सुसज्जित रथ पर सवार होकर नगर के मुख्य मार्गों से अम्बे माता मंदिर हीरानगर पहुंचने पर दिलीप मिश्रा, धर्मेंद्र यादव सहित भक्तों ने स्वागत सत्कार करते हुए फलाहार करवाया। वहां से होते हुए बड़केश्वर महादेव मंदिर आनन्द नगर पंहुचने पर वर माला करवा कर विवाह की रस्म अदायगी की गई। बारातियों की आव भगत करते हुए वधु के पिता की भूमिका निभाने वाले प्रेमचंद पांचाल अंगद पांचाल के द्वारा फलाहार करवाया ।वर पक्ष की ओर से दामोदर व्यास,पंकज पाटीदार,संजय सोलंकी, रामभरोसे वर्मा, शिवनारायण जाट, राधेश्याम चौहान, रामचन्द्र कुशवाह,लोकेन्द्रसिंह चौहान, गजराज कुशवाह, हरिओम व्यास, रामसिंह कुशवाह सर, गजेन्द्र सोनगरा।दशरथ कुशवाह,सहित बड़ी संख्या में बारातियों की गरिमा मय उपस्थिति रही।रात्रि में अर्जुन पंडित कोट भिड़ोता एवं संजय राठौर सादलपुर के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई देर रात तक भजनों का आनन्द आनन्द नगर में आया।तीसरी बारात एकलदूना रोड़ स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से आरंभ होकर मुख्य मार्ग से अम्बे माता मंदिर होते हुए नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पहुंची आकर्षक झांकी में भूत भोले नाथ की प्रतिमा स्थापित की गई थी गाजे-बाजे के साथ नाचते गाते श्रृद्धालु जमकर थिरके। विष्णु पटेल, घनश्याम सोलंकी, रमेश प्रजापति की भूमिका रही।सभी बारातों का जगह-जगह पूष्पवर्षा कर स्वागत किया गया समूचा नगर भोले की भक्ति से सराबोर हो रहा था। हिन्दू उत्सव समिति सादलपुर के ग्राम प्रभारी संजय सोलंकी एवं सादलपुर मण्डल प्रभारी रामभरोसे वर्मा ने तीनों आयोजक भक्तों को साधुवाद ज्ञापित करते हुए जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...