Skip to main content

कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नारायण सिंह जी कुशवाह का भव्य स्वागत किया गया

 कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नारायण सिंह जी कुशवाह का गर्मजोशी के साथ आत्मीय अभिनन्दन ओंकारेश्वर में नई धर्म शाला निर्माण का संकल्प आम सभा में पारित।                                             

    
                             

म प्र शासन में केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कुशवाह महासभा  के प्रांताध्यक्ष माननीय नारायण सिंह  कुशवाह विदिशा के मुख्य आतिथ्य में तथा तोताराम महाजन अखिल भारतीय कुशवाह महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व खरगोन जिला पंचायत अध्यक्ष के विशेष आतिथ्य में, धर्मशाला संचालक मण्डल के अध्यक्ष डॉ मुरलीधर महाजन की अध्यक्षता में क्षत्रिय कुशवाह समाज धर्मशाला ओंकारेश्वर में आमसभा का आयोजन हजारों की संख्या में  स्वजातीय बंधुओं की गरिमा मय उपस्थिति में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

 सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि  महाजन ,संचालक मण्डल अध्यक्ष डॉ मुरलीधर महाजन, ट्रस्टी अध्यक्ष लीलाधर मणासे,कुश कल्याण बोर्ड धार जिला प्रतिनिधि एवं अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष , सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र के महामंत्री रामभरोसे वर्मा कुशवाह,

खरगोन बड़वानी धार के जिला अध्यक्ष , तथा कुश कल्याण बोर्ड जिला बड़वानी प्रतिनिधि, रमेश चंद्र कुशवाह, पूर्व ट्रस्टी अध्यक्ष सखाराम कुशवाह सरपंच, भगवान साद,खरगोन प्रगाध्यक्ष, कुश कल्याण बोर्ड धरमपुरी विधानसभा प्रतिनिधि पवन कुशवाह,धार विधानसभा प्रतिनिधि नीलेश कुशवाह, सदाशिव कुशवाह सहित उपस्थित पूर्व अध्यक्ष गणों ने आराध्य देव कुश भगवान की पूजा अर्चना की तत्पश्चात कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नारायण सिंह जी का स्वागत  समाज के पदाधिकारियों द्वारा गर्म जोशी के साथ किया गया शाल श्रीफल भागवान ओंकार नाथ जी  का चित्र, सम्मान पत्र, माल्यार्पण कर किया गया । मालवा क्षेत्र से शंकर लाल कुशवाह, रामेश्वर बड़गूजर, अशोक दायमा ने स्वागत किया।यह सिलसिला लगातार जारी रहा सेंकड़ों स्वजातीय बंधुओं में माल्यार्पण किया। विशेष अतिथि महाजन सहित अतिथियों का स्वागत किया गया। स्वागत भाषण देते हुए डॉ महाजन ने बताया कि क्षत्रिय कुशवाह समाज की वर्तमान धर्म शाला आठ जिलों के द्वारा सबसे पहले हमारे पूर्वजों के द्वारा स्थापित की थी चूंकि समाज की जनसंख्या के मान से छोटी पड़ गई है। इसलिए आधुनिक विराट धर्म शाला की आवश्यकता को देखते हुए नये बस स्टैंड से आगे मुख्य सड़क पर नव हजार वर्ग फीट भूमि का क्रय विगत वर्षों में कर लिया है। 

अब निर्माण की बारी है जिसमें करोड़ों की लागत है इसलिए कुश कल्याण बोर्ड के माध्यम से शासन द्वारा करोड़ों की राशि शासन द्वारा मंजूरी की दरकार है। विशेष अतिथि तोताराम महाजन ने क्षत्रिय कुशवाह समाज धर्मशाला की एतिहासिक पृष्ठ भूमि पर प्रकाश डाला। मुख्यतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा समाज म प्र में करोड़ों की संख्या में हैं।म प्र शासन द्वारा समाज की महत्ता को स्वीकार कर तत्काल मुख्यमंत्री माननीय शिवराज चौहान ने जब हम हजारों की संख्या में भोपाल सभा में आये थे तब समाज की शक्ति का आकलन करते हुए कुश कल्याण बोर्ड की घोषणा के साथ दस करोड़ की राशि सागर के लिए प्रदाय की गई थी। इसी प्रकार यदि हम पच्चीस हजार से अधिक संख्या में ओंकार नाथ की नगरी में एकत्रित हो कर माननीय मुख्यमंत्री से अपनी बात रखेंगे तो कामयाबी हमारे कदम चूमेगी। प्रजातंत्र में संख्या बल बहुत ज़रूरी है। हमे समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा को बढ़ावा देना होगी।शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेना होगा। स्व-सहायता समूहों को बढ़ावा देना होगा। मैं आपकी सेवा में तत्परता से लगा रहूंगा।जब भी आप का आह्वान होगा उपस्थित रहूंगा।आने वाले समय में जनगणना होने वाली है जिसमें हमे जाति कुशवाह ही बताना है। आपके सरनेम चाहे जो भी हो।कुश कल्याण बोर्ड के मुख्य कार्य समाज के लोगों को शासन की योजनाओं से अवगत कराकर लाभ दिलवाना जिससे रोजगार उपलब्ध हो सके। महामंत्री शिवनारायण कुशवाह, कोषाध्यक्ष परमानंद कुशवाह ने आयोजन की व्यवस्था में भूमिका निभाई। संचालन सतनाम कुशवाह ने किया आभार सहमंत्री बाबूलाल कुशवाह ने जताया।

Comments

Popular posts from this blog

"खिलता बचपन " पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह

 "खिलता बचपन " पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह  बेटमा - स्काॅय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 18 वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन खिलता बचपन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतिभावान स्टूडेंट्स के  सम्मान के साथ मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत आर्केस्ट्रा से हुई, जिसमें स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की प्रस्तुतियांँ दी।  शिव स्तुति सूर्यांश  शुक्ला द्वारा प्रस्तुत की गई। हमारे बाल कलाकार ने अपने खिलता बचपन में कभी माखन- चोर डांस तो कभी कार्टून शो कभी स्कूल चले का संदेश व मोबाइल  के दुरूपयोग से बचने का संदेश देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।  कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि C.M.O. नगर पंचायत सुश्री रंजना जी गोयल   एवं पार्षद समंदर सिंह जी चौहान का स्वागत विद्यालय की अध्यक्षा सुनीता शारदा और डायरेक्टर गिरधर शारदा एवं प्राचार्या माधवी वर्मा तथा प्री प्राईमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया।   विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्राचार्या द्वारा व्यक्त की गई। विद्यालय की अध्यक्षा ने स्वागत उद्बोधन व्यक्त किया ।...

स्काई हाइट्स अकैडमी में 76 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।

स्काई हाइट्स अकैडमी में 76 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।  " विद्यालय में 76 वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया " बेटमा - भारतीय लोकतंत्र के महापर्व की 76 वी वर्षगांठ पर स्काई हाइट्स अकैडमी विद्यालय परिवार की ओर से समस्त भारतवासियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को अनेकानेक शुभकामनाएंँ । इस पावन अवसर पर विद्यालय प्रांगण में सर्वप्रथम विद्यालय की अध्यक्षा सुनीता शारदा, डायरेक्टर , प्राचार्या, मुख्य अतिथि हर्षवर्धन त्रिपाठी, विशेष अतिथि ज्योति दवे, डाक्टर ॠतु शारदा व अन्नया शारदा की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर तिरंगा को सलामी दी गई। तत् पश्चात हाउस के अनुसार परेड का शानदार प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत और नृत्य , पी.टी.और प्री-प्रायमरी के छात्रों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका को फैंसी ड्रेस के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। प्राचार्या माधवी वर्मा ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमें स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होकर अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना है। डायरेक्टर गिरधर शारदा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरे विद्यालय स...

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...