Skip to main content

प्रधानमंत्री कॉलेज आफ़ एक्सीलेंस झाबुआ के अतिथि विद्वानों ने अपनी समस्याओं को लेकर सौंपा प्राचार्य को ज्ञापन

 प्रधानमंत्री कॉलेज आफ़ एक्सीलेंस झाबुआ के अतिथि विद्वानों ने अपनी समस्याओं को लेकर सौंपा प्राचार्य को ज्ञापन :-

" ऐच्छिक अवकाश का प्रावधान फिर भी प्राचार्य ने दो सत्रों से नहीं दी "

" 18 माह से नहीं हुआ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का भुगतान "

" हर माह की 10 से 15 तारीख के बीच ही किया जाता है मानदेय का भुगतान "

" परीक्षा में अधिकांश ड्यूटी अतिथि विद्वानों की ही लगाई जाती है, नियमित की नहीं "

" जो पेपर अतिथि विद्वान पढ़ाते हैं, उसके मूल्यांकन की कॉपी सीनियर दे दी जाती है "

   प्रदेश के शासकीय अतिथि विद्वान विगत 25 सालों से अपने अधूरें भविष्य को लेकर तो चिंतित है ही, लेकिन इन्हें प्रधानमंत्री कॉलेज आफ़ एक्सीलेंस शहीद चन्द्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में कई आतंरिक समस्याओं से भी जूझना पड़ रहा है। जिसको लेकर महाविद्यालय में कार्यरत 11 अतिथि विद्वानों ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश चन्द्र सिन्हा को अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को एक ज्ञापन सौंपा।

 यह रही अतिथि विद्वानों की प्रमुख समस्याएं :

1. मंत्रालय उच्च शिक्षा विभाग के दिनांक 5 अक्टूबर 2023 के आदेश के 7.1 बिंदु में अतिथि विद्वानों को तीन ऐच्छिक अवकाश व तेरह आकस्मिक अवकाश देने का प्रावधान है। किंतु प्राचार्य द्वारा विगत दो सत्रों से अतिरिक्त संचालक इंदौर के मौखिक निर्देश पर नहीं दी जा रही हैं।‌ जबकि ऐच्छिक अवकाश नहीं देने का अतिरिक्त संचालक ने लिखित में अब तक कोई आदेश नहीं निकाला है।

2. उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी बजट हेड में करोड़ों रुपए का बजट उपलब्ध करवाने के बावजूद हर माह की 10 से 15 तारीख तक ही मानदेय भुगतान किया जाता है। जिसके कारण इन्हें आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

3. जो अतिथि विद्वान उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य करते हैं, उनका मानदेय भुगतान मूल्यांकन केन्द्र पीएम कॉलेज झाबुआ से विगत 18 माह से नहीं किया गया है। 

4. समय सारिणी के अनुसार जो कक्षा अथवा प्रश्न पत्र अतिथि विद्वान पढ़ाते हैं, उनकी देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा मूल्यांकन कार्य हेतु भेजी जाने वाली उत्तर पुस्तिकाएं सीनियर प्रोफेसरों को जांचने के लिए दे दी जाती है। जबकि जो पेपर अतिथि विद्वान पढ़ाता है, उसे ही नियमानुसार जांचने के लिए मिलनी चाहिए।

5. वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षाओं में लगभग अतिथि विद्वानों की ही ड्यूटी लगाई जाती है। लेकिन अनेकों नियमित को छोड़ दिया जाता है। उस दौरान जरूरी काम आ जाने पर आकस्मिक अवकाश देने से भी मना कर दिया जाता है।

अपनी समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपते समय संयुक्त अतिथि विद्वान नियमितीकरण संघर्ष मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं इतिहास विषय के अतिथि विद्वान शंकरलाल खरवाडिया, डॉ. प्रवेश जाटव, डॉ. कृतिका श्रीवास्तव, डॉ. मुकेश डामोर, डॉ. सपना जोशी, डॉ. जुली जैन, डॉ. भैरू सिंह सिगाड़, डॉ. रोहित सिंह, डॉ. किरण सिंघल, रितेश तंवर, मनोज अवस्या उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...