जैविक खेती के प्रति जागरूकता विषय पर हुई व्याख्यानमाला आयोजित :-
' सेवा पखवाड़ा के तहत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस झाबुआ में हुआ कार्यक्रम '
मानव स्वास्थ्य के लिए जैविक खेती जरूरी है।.. प्रभारी प्राचार्य, डॉ. संजू गांधी
सेवा पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में जैविक खेती के प्रति जागरूक लाने के लिए एक व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। मां सरस्वती की पूजा अर्चना करने बाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करते महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजू गांधी ने संबोधित करते हुए बताया कि मानव स्वास्थ्य के लिए जैविक खेती जरूरी है। जो मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखने और पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए जैविक खाद, हरी खाद आदि पर निर्भर करती है। इसके प्रयोग से अधिक पैदावार को बढ़ावा भी मिलता है।
विषय विशेषज्ञ प्रो. अजय कुमार द्वारा जैविक खेती के वर्तमान परिदृश्य में महत्वपूर्ण लाभ जैसे - मिट्टी की उर्वरता में वृद्धि, पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ्य खाद्य उत्पादन, किसानों की आय में वृद्धि, जल संरक्षण आदि की जानकारी प्रदान की गई।
उक्त कार्यक्रम दौरान डॉ. अरुण कटारा , डॉ. ईश्वर सिंह डावर, प्रो. जेमाल डामोर , प्रो. बीएस डामोर, प्रो. शंकरलाल खरवाडिया, डॉ. मुकेश डामोर आदि सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक व बड़ी संख्या में महाविद्यालय के विद्यार्थीयों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस अधिकारी प्रो. मुकामसिंह चौहान द्वारा किया किया गया एवं आभार डॉ. लोहारसिंह ब्राह्मणे द्वारा माना गया।
Comments
Post a Comment